फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna City receives a deluge of investment, with projects worth Rs 26,000 crore set to materialise.

Noida News: यमुना सिटी में निवेश की बौछार, 26 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट होंगे साकार

Mon, 10 Nov 2025 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Yamuna City receives a deluge of investment, with projects worth Rs 26,000 crore set to materialise.
- ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी यमुना प्राधिकरण में शुरू
विज्ञापन

- कंपनियों के साथ बनाई जा रही सहमति, फिल्म सिटी भी परियोजनाओं में शामिल

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में करीब 26 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट धरातल पर उतरेंगे। लखनऊ में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इसको लेकर घोषणाएं होंगीं। यीडा के अधिकारी कंपनियों के साथ भी इसके लिए सहमति बना रहे हैं। जिन कंपनियों से निवेश के लिए निर्माण या सेवाएं शुरू करने के लिए सहमति बनी है, उनमें रीयल एस्टेट के अलावा ट्रैक्टर निर्माण, नवीनीकृत ऊर्जा, मेडिकल डिवाइस जैसे उद्योग शामिल हैं। फिल्म सिटी भी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का हिस्सा बनेगा।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया, पिछले दिनों कई कंपनियों ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए अपनी सहमति दी है। फिल्म सिटी के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है। जो 22 एकड़ जमीन की बाधा थी, उसे लेकर भी काश्तकारों से सहमति बन गई है। यह जमीन भी अब कंपनी को मिल जाएगी। संभावना है कि कंपनी जल्दी ही शिलान्यास भी फिल्म सिटी का करेगी। इसके अलावा कई शैक्षिक संस्थान, रीयल एस्टेट, मेडिकल डिवाइस, सेमी कंडक्टर, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश होने हैं। जिन कंपनी या संस्थाओं को जमीन मिल चुकी है। उनको निर्माण शुरू करना है। जो लक्ष्य यमुना प्राधिकरण को मिला है। उसके मुताबिक 26000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट हमारे धरातल पर इस ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि कंपनी सरकार के संपर्क में है जिससे फिल्म सिटी के शिलान्यास कार्यक्रम को किया जा सके। संभावना है कि नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही इसका भी शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हो। ट्रैक्टर निर्माण के लिए जापान और अमेरिका की कंपनियां भी जल्दी ही निर्माण शुरू करने के लिए अपनी सहमति दे चुकी हैं। सेमीकंडक्टर का प्लांट शुरू करने के लिए भी जमीन आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नवंबर के अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह में ग्राउंंड ब्रेकिंग सेरेमनी से पहले इसके भी पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
70 हजार करोड़ रुपये के हुए एमओयू
2023 में लखनऊ में रही इंवेस्टर समिट में यमुना प्राधिकरण के साथ 70,000 करोड़ रुपये के अनुबंध कंपनियों ने किए थे। इनमें फिल्म सिटी के लिए 230 एकड़ में 1500 करोड़ रुपये का निवेश शामिल था। इसके अलावा ट्रैक्टर निर्माण में 7000 करोड़ रुपये, सेमीकंडक्टर प्लांट में 4000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव भी शामिल हैं। पिछले दिनों गोयंका समूह की कंपनी ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में 3000 करोड़ रुपये के निवेश की इच्छा जताई है। मिंडा कॉरपोरेशन भी 750 करोड़ करोड़ रुपये का निवेश करेगी। रीयल एस्टेट में करीब आधा दर्जन नए प्रोजेक्ट 4000 करोड़ रुपये का निवेश होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed