फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna Authority will increase settlement by giving plots to farmers

Noida News: किसानों को भूखंड देकर बसावट बढ़ाएगा यमुना प्राधिकरण

Sun, 21 Jan 2024 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Authority will increase settlement by giving plots to farmers
किसानों को भूखंड देकर बसावट बढ़ाएगा यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन

-29 गांवों के किसानों को दिए जाएंगे, आधे हिस्से पर कर करेंगे व्यवसायिक गतिविधियां
-अब तक 8 गांवों के 798 किसानों को दिए जा चुके हैं आबादी भूखंड




सीएल मौर्य

ग्रेटर नोएडा। यीडा सिटी में निवेश करने के लिए आज देश- विदेश की कंपनियां भले ही आगे आ रही हों, मगर प्राधिकरण को विकास और बसावट की रोशनी किसानों को मिलने वाले विकसित आबादी भूखंडों से भी दिख रही है। इन भूखंडों पर किसान 50 फीसदी हिस्से पर व्यावसायिक गतिविधियां कर सकेंगे। अब यमुना प्राधिकरण आबादी भूखंडों के आवंटन को लेकर गंभीर हो गया है। आगामी कुछ महीनों में भूखंड देने की योजना बनाई जा रही है। फिलहाल अब तक 8 गांवों के 790 किसानों को आबादी भूखंड दिए भी जा चुके हैं। ताकि बसावट और विकास दिखना शुरू हो सके।


जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को 7 फीसदी विकसित आबादी भूखंड देने का प्रावधान है। उक्त भूखंड के 50 फीसदी हिस्से पर किसान व्यावसायिक गतिविधियों को भी अंजाम दे सकते हैं। प्राधिकरण अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे यीडा सिटी में न सिर्फ बसावट बढ़ेगी, बल्कि व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने से चहल पहल भी होगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर से उड़ान सेवा शुरू होने का समय नजदीक आ रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र में कई औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। वर्तमान में 50 से अधिक औद्योगिक इकाइयों का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन




10 फीसदी आबादी भूखंड देने की योजना बना रहा प्राधिकरण
यमुना प्राधिकरण जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को अब 7 के बजाय 10 फीसदी विकसित भूखंड देने की योजना बना रहा है। इससे संबंधित प्रस्ताव आगामी 29 जनवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। यदि बोर्ड की मुहर लग जाती है, तो किसनों की बल्ले - बल्ले हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन गांवों को होगा फायदा-



यीडा सिटी के अंर्तगत आने वाले निलौनी शाहपुर, बल्लूखेड़ा, रौनीजा, दनकौर ,आछेपुर, रुस्तमपुर आदि गांवों को सबसे पहले शहरी क्षेत्र का लाभ मिलेगा। यहां व्वावसायिक गतिविधियों के साथ किरायेदारी भी बढ़ेगी।




------



जमीन अधिग्रहण से प्रभावित सभी किसानों को जल्द से जल्द आबादी भूखंड का लाभ मिल सके इसकी योजना बनाई जा रही है। आबादी भूखंडों की वजह से शहर में गतिविधियां बढ़ेंगी।
डॉ. विपिन जैन, एसीईओ यमुना प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed