फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yadav Singh investigation got the principal secretary of PWD

Noida News: यादव सिंह की जांच PWD के प्रमुख सचिव को मिली, पहली बार औद्योगिक विकास विभाग से बाहर आई जांच

Thu, 25 Aug 2022 01:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2022 01:48 AM IST
सार

सूत्रों का कहना है कि नरेंद्र भूषण के तबादले के बाद ग्रेनो प्राधिकरण ने यादव सिंह की फाइल लौटा दी थी, क्योंकि इसे लेकर कोई निर्देश नहीं मिले थे। ऐसे में जांच का काम थम गया। अब इस जांच को और आगे बढ़ाने का फैसला शासन ने किया है।

विज्ञापन
Yadav Singh investigation got the principal secretary of PWD
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

नोएडा प्राधिकरण के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के प्रमोशन समेत अनियमितता मामले की प्रशासनिक जांच लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण को मिली है। इससे पहले बतौर ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ही इस मामले की जांच कर रहे थे, लेकिन उनके तबादले के बाद यह जांच अधूरी रह गई थी। पहली बार यह जांच औद्योगिक विकास विभाग से बाहर गई है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि नरेंद्र भूषण के तबादले के बाद ग्रेनो प्राधिकरण ने यादव सिंह की फाइल लौटा दी थी, क्योंकि इसे लेकर कोई निर्देश नहीं मिले थे। ऐसे में जांच का काम थम गया। अब इस जांच को और आगे बढ़ाने का फैसला शासन ने किया है। जांच के दौरान यादव सिंह के प्रमोशन समेत कई अनियमितताओं की परतें खोली जाएंगी। हालांकि, यादव सिंह का कार्यकाल खत्म हो चुका है।
विज्ञापन


सीबीआई की गिरफ्तारी के समय ही यादव सिंह को निलंबित कर दिया गया था। बाद में लंबे समय तक यादव सिंह को जेल भी जाना पड़ा। अब एक बार फिर शुरू होने वाली जांच से यादव सिंह की मुश्किलें बढ़ेंगी। यादव सिंह पर टेंडर आदि घोटाले के आरोप लगे थे। इसमें नकली कंपनियां बनाकर फायदा पहुंचाने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव सिंह ने 1980 में जूनियर इंजीनियर के पद पर ज्वाइन किया था। इसके बाद नौ वर्ष में उन्हें असिस्टेंट इंजीनियर बना दिया गया। असिस्टेंट इंजीनियर से प्रोजेक्ट इंजीनियर बनाने में भी इसी तरह की जल्दबाजी की गई। वे 1995 में प्रोजेक्ट इंजीनियर बन गए। एई और पीई की तरह ही सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर दो साल (1997) में बना दिया गया, जबकि आठ साल का अनुभव होना चाहिए।


इसके बाद चीफ इंजीनियर बनाने में भी जल्दबाजी की गई। आठ साल की जगह पांच साल में चीफ इंजीनियर बन गए। उनके लिए इंजीनियर इन चीफ का पद सृजित किया गया और तीनों प्राधिकरणों के इंजीनियरिंग का चार्ज दे दिया गया। इन सभी पदोन्नतियों में तय समय से पहले पदोन्नति पर सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed