फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   written complaint to file fir against culprits in mihir bhoj issue in greater noida

नोएडा: गुर्जर शब्द पर काला पेंट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने को दी तहरीर 

Tue, 05 Oct 2021 03:34 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 05 Oct 2021 03:34 PM IST
सार

शिकायत में दो पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं ने केस दर्ज ना करने पर कोर्ट जाने की बात भी कही है। मौके के फुटेज भी डीसीपी मुख्यालय को सौंपे गए हैं।

विज्ञापन
written complaint to file fir against culprits in mihir bhoj issue in greater noida
सम्राट मिहिर भोज

विस्तार

दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के शिलापट्ट पर लिखे गुर्जर शब्द पर काला पेंट करने के मामले में केस दर्ज करने के लिए लिखित तहरीर दे दी गई है। भारतीय गुर्जर परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीसीपी मुख्यालय को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में दादरी में महापंचायत के दौरान दूसरे प्रदेशों से आए लोगों से ग्रेटर नोएडा जोन के दो पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया गया है। वहीं, मौके के फुटेज भी डीसीपी मुख्यालय को सौंपे गए हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो जाएंगे कोर्ट
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र भाटी एडवोकेट समेत अन्य ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो वह कोर्ट जाएंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस कमिश्नर को संबोधित तहरीर डीसीपी मुख्यालय को दी गई है। इसमें कहा गया है कि सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा शिलापट्ट पर लिखे गुर्जर शब्द पर 21 सितंबर की रात काला पेंट लगाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। इससे समाज की भावना आहत हुईं हैं। दोषियों को चिह्नित किया जाए और पता लगाया जाए कि किसके कहने पर शिलापट्ट से गुर्जर शब्द हटाया गया।
विज्ञापन


सीएम के नाम पर कालिख पोतने पर एफआईआर तो इसमें भी कानून बरावर
उनका कहना है कि जब मुख्यमंत्री के नाम पर काला पेंट लगाने वालों पर केस दर्ज हो सकता है, उन्हें जेल भेजा जा सकता है तो कानून सभी के लिए बराबर है। रविंद्र भाटी ने बताया कि 26 सितंबर दादरी में महापंचायत बुलाई गई थी। इस दौरान दादरी को छावनी में तब्दील कर दिया गया और दूसरे प्रदेशों से महापंचायत में पहुंचने वालों पर दो पुलिस अधिकारियों ने अपशब्द बोलकर धमकाते हुए अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनी लड़ाई के लिए अधिवक्ताओं का पैनल गठित
उन्होंने कहा कि मौके के वीडियो फुटेज साक्ष्य के रूप में उनके साथ मौजूद हैं और अधिकारियों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। कानूनी लड़ाई के लिए अधिवक्ताओं का एक पैनल भी बनाया गया है। प्रेसवार्ता में एडवोकेट आशीष मावी, एमएस आर्या, पूजा नागर, रविंद्र पाल सिंह, संजय नागर, गौरव नागर, डॉ.रूपेश वर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed