फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wrestling between 30 pairs of wrestlers ended in a draw.

Noida News: बराबरी पर छूटी 30 जोड़ी पहलवानों की कुश्ती

Mon, 17 Nov 2025 12:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 17 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Wrestling between 30 pairs of wrestlers ended in a draw.
मगहर। खलीलाबाद ब्लाॅक के ग्राम बयारा में रविवार को भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह की देखरेख में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। उद्घाटन सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया।
विज्ञापन

कुश्ती में विभिन्न जिलों, शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों से आए 50 जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाइश की। इसमें 30 जोड़ी पहलवानों के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। जबकि 20 जोड़ी पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। सबसे महंगी 35 हजार की कुश्ती राजन तिलौरा और भगत सिंह बनारस रेलवे स्टेडियम गोरखपुर के बीच हुई। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

पूर्व जिला केसरी संतकबीरनगर चंद्रिका यादव ने रोमांचक मुकाबले में देवरिया के अश्वनी पहलवान को चित कर दिया। अमित मेंहदावल व अनूप उन्नावल, अमन सूरज देवरिया और गोलू मेंहदावल, अनुज रेलवे और विजय चकिया, सत्यवीर व मनोज के बीच कुश्ती बराबर रही। जबकि, किशुन मेंहदावल ने अभी यादव को, महेंद्र मेंहदावल ने भूषण पाली को, अमन मेंहदावल ने विवेक मेंहदावल को, विपिन ने आदित्य बयारा को, गोपसल भरपूर्व ने किशन मेंहदावल को, किशन मठिया ने विवेक यादव गोसाईंपुर को पटकनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास चकिया ने जयहिंद गोरखपुर को, अमित कोडरी ने भुवर गोससिनपुर को, अंकित राजभर ने विकास बढ़या को, राजवीर भरपुरवा ने आदित्य बरडाड़ को, अमित रसूलाबाद ने अखिल भीटी को, अंशु उत्रावल ने प्रदीप को, नित्यानंद ने मोहन शर्मा गोरखपुर को, रुद्रराजभर ने विपिन समाधिया को, अमन मेंहदावल ने विपिन शिवाजी स्टेडियम को, रोहित संतकबीरनगर ने सोनू स्टेडियम को पराजित किया।

जबकि चंद्रिका भरोहिया व अश्वनी देवरिया, रोहित भीटी और सुंदतम भरपुरवा के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। निर्णायक की भूमिका अंतरराष्ट्रीय कोच वीरेंद्र यादव तथा संचालन उमेश राय ने किया। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि कुश्ती आज विलुप्त होती जा रही है। पूर्वांचल के पहलवानों में अपार संभावनाएं हैं। उन्हें मदद करने की जरूरत है। कुश्ती हमारी परंपरा रही है। इस परंपरा को जीवित रखना होगा। इस अवसर पर भाकियू भानु गुट जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, ब्रजेश नंदन पाठक, प्रदेश सचिव अनिल पांडेय, प्रबंधक आनंद पांडेय, प्रधान छोटेलाल यादव, प्रदीप तिवारी, धर्मेंद्र चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed