फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wrestling and race between machines took place in Noida stadium

Noida News: नोएडा स्टेडियम में चली मशीनों के बीच कुश्ती और रेस

Sun, 31 Aug 2025 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Wrestling and race between machines took place in Noida stadium
टेक्नोजियन वर्ल्ड कप-9.0 : 300 टीमों ने रोबोट के जरिये एक-दूसरे को दी कड़ी टक्कर, 150 प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
2,200 से अधिक प्रतिभागी ले रहे हिस्सा


नोएडा। नोएडा स्टेडियम में चल रहे टेक्नोजियन वर्ल्ड कप-9.0 के दूसरे दिन रविवार को वर्ल्ड कप टूर्नामेंट और टेडेक्स अवॉर्ड सेरेमनी हुई। इसमें 2,200 से अधिक प्रतिभागी मैदान में उतरे। करीब 150 प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। मशीनों के बीच हॉकी, कुश्ती, फुटबॉल जैसी प्रतियोगिताएं हुईं।

वर्ल्ड कप टूर्नामेंट
इसमें कुल 300 टीमें उतरीं। तकनीकी और एआई से लैस रोबोट्स मैदान में उतारी। टीमों ने मशीन के जरिये हॉकी, रेसलिंग, फुटबॉल और रोबोटिक्स पजल और रेस में एक-दूसरे को मात देने की कोशिश की। शाम के वक्त क्रिकेट स्टेडियम में ड्रोन की शक्ति आंकी गई। उड़ते ड्रोन की रोशनी से पूरा परिसर जगमग हो गया। इसमें रूस, ब्राजील, कनाडा, जर्मनी, ईरान, इराक की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि परिणाम आखिरी दिन घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

टेडेक्स अवॉर्ड सेरेमनी
इस कार्यक्रम में नवाचार वाले प्रोजेक्ट तैयार करने वाली कंपनियों को सम्मानित किया गया। दर्शकों के लिए नि:शुल्क प्रवेश दिया गया।
----
चालक को सचेत करने के साथ आगाह भी करेगा हेलमेट
तमिलनाडु से आए मोहम्मद रोशन (15) ने अपने साथी जाग्रत राम और तरुण संजोई के साथ स्मार्ट हेलमेट तैयार किया है। इसकी खासियत है कि यह ईवी, वॉइस असिस्टेंट, क्लाउड सिस्टम समेत कुल सात इंटेलिजेंस से लैस है। यह हेलमेट पहनने वाला दो पहिया चालक अगर दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो सेंसर तुरंत आपातकालीन नंबर डायल कर देगा। इसके अलावा रात में सामने से आ रही वाहनों की तेज लाइट की चमक का असर नहीं पड़ेगा। यदि चालक शराब पीकर या अधिक तेज गति में वाहन चलाता है तो यह तुरंत अलर्ट करेगा। जीपीएस मैप का भी काम करेगा। इसके अलावा सही समय पर ओवरटेक करने के बारे में भी चालक को बताएगा। किशोरों ने इसका प्रोटोटाइप तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एग्रीकल्चर के क्षेत्र में बनेगा सहारा
मुंबई के युवकों ने एग्रीनोवेटर्स रोबोट तैयार किया है। दावा है कि ह हर तरह की जमीन पर किसानी करने में सक्षम है। यह रोबोट सटीक रोपण, चयनात्मक कटाई, सटीक छिड़काव समेत अन्य छोटे बड़े कार्यों को करने में सक्षम है। इससे किसानों को खेती करने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed