{"_id":"68f8ef9fa8b032035f043785","slug":"wrestlers-will-show-their-strength-at-the-district-level-and-will-be-selected-for-the-state-level-noida-news-c-23-1-lko1064-78604-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिला स्तर पर दम भरेंगे पहलवान, राज्य स्तर के लिए होंगे चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिला स्तर पर दम भरेंगे पहलवान, राज्य स्तर के लिए होंगे चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कुश्ती टीम के चयन के लिए नोएडा में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगाा। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले पहलवान राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे।
कोच रवि पहलवान ने बताया कि आठ से 11 नवंबर तक बागपत के बुढ़पुर में सीनियर पुरुष व महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 25 अक्तूबर को नोएडा के सोरखा स्थित इंद्रजीत अखाड़े में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाएं राज्य स्तर पर अपने दांव पेच लगाते हुए नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में वर्ष 2007 के बाद के जन्मे पहलवान भाग लेेंगे।
वजन के आधार पर पहलवानों का चयन होगा। फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, और 125 किग्रा और ग्रीको रोमन स्टाइल पुरुष वर्ग में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97, और 130 किग्रा में पहलवान शामिल होंगे।
विज्ञापन
वहीं, महिला वर्ग में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72, और 76 किग्रा में खिलाड़ी भाग लेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह आठ बजे से शुरू किया जाएगा।