{"_id":"6aef3494981b47090908c1d4","slug":"wrestler-nidhi-won-a-silver-medal-in-wrestling-noida-news-c-23-1-lko1064-111508-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पहलवान निधि ने कुश्ती में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पहलवान निधि ने कुश्ती में जीता रजत पदक
विज्ञापन
फोटो
- 73 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन, जिला खेल कार्यालय में मेडल और सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की उभरती महिला पहलवान निधि ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। सुल्तानपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में निधि ने 73 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। उन्होंने मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से खेल विभाग और कुश्ती जगत में खुशी का माहौल है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों और मंडलों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। गौतमबुद्ध नगर के खेलो इंडिया बालिका कुश्ती सेंटर की खिलाड़ी निधि ने मेरठ मंडल की ओर से मुकाबले में हिस्सा लिया। उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि, अंतिम मुकाबले में उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा और रजत पदक अपने नाम किया।
खिलाड़ी की उपलब्धि पर जिला खेल कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने निधि को मेडल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ी को बधाई देते हुए कहा कि खेलो इंडिया सेंटर की कोच अंजुम मलिक के मार्गदर्शन में खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास का सकारात्मक परिणाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
डॉ. परवेज अली ने कहा कि सब-जूनियर स्तर पर मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीतना जिले के लिए गौरव की बात है। निधि ने मेहनत और अनुशासन से अपनी प्रतिभा साबित की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और देश का नाम रोशन करेगी।