{"_id":"6888c137464cece1a9022900","slug":"wrestler-arya-gurjar-won-silver-medal-grnoida-news-c-23-1-lko1064-69912-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बेटियों का कमाल, जीते चार पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बेटियों का कमाल, जीते चार पदक
विज्ञापन
फोटो --
पहलवान आर्य गुर्जर ने जीता सिल्वर मेडल
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की पहलवान आर्य गुर्जर ने झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय ग्रेपलिंग रेसलिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। इससे परिवार में खुशी का माहौल है। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से 26 से 29 जुलाई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में कई राज्यों से 250 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया था।
इसमें दादरी क्षेत्र की आर्य ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। उनके कोच रवि पहलवान ने बताया कि प्रतियोगिता में आर्य ने पहली कुश्ती में महाराष्ट्र और दूसरी कुश्ती में मध्य प्रदेश की पहलवान को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में राजस्थान की पहलवान को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया जहां उन्हें हरियाणा की पहलवान से हार का सामना करना पड़ा।
आर्य धूम मानिकपुर गांव स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में कुश्ती के गुर सीखती हैं। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. सुशील राजपूत, डॉ. आशुतोष राय, जिला कुश्ती संघ के संरक्षक चतर सिंह, रंजीत पहलवान, सतपाल यादव आदि ने पहलवान को जीत की बधाई दी।