फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Worshiped the symbols from Nirvani and Nirmohi Akharas

Noida News: निर्वाणी व निर्मोही अखाड़ों से आए निशान चिह्नों का पूजन किया

Tue, 16 Sep 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Worshiped the symbols from Nirvani and Nirmohi Akharas
राधाकुंड के गौरधाम अतिथि भवन परिसर में मौजूद संत
राधाकुंड। गौरधाम ट्रस्ट के तत्वावधान में 138वें आविर्भाव महोत्सव के अवसर पर श्रीगौरधाम आश्रम में संत-विद्वत सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में गोवर्धन के निर्वाणी व निर्मोही अखाड़ों से आए निशान चिह्नों का पूजन किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में व्यास प्रवर वैष्णव पद दास महाराज ने बताया कि ब्रज सुंदर दास बाबा आठ वर्ष की आयु में 1898 में राधाकुंड आए और भजन साधना करने लगे। ब्रजवासियों के घरों से मधुकरी कर भजन कर जीवन यापन किया। देश की स्वतंत्रता के बाद अविकसित राधाकुंड के विकास के लिए संकल्प लिया। स्कूल और अस्पताल की स्थापना की।
विज्ञापन

किलोल कुंड के महंत बाबू बाबा ने बताया कि हमारे पूर्वज संतों के आदर्शों पर चलकर सेवा कर रहे हैं। राघव दास महाराज ने बताया कि देश प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित है। ऐसे में पेड़ लगाने की आवश्यकता है। स्वरूप दास महाराज ने बताया राष्ट्र के कल्याण के लिए कि गाय की सेवा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के पीठाधीश्वर महंत केशव दास महाराज ने की। आयोजक उमेश शर्मा ने संत-महंतों का स्वागत किया। संचालन राम सहाय तिवारी ने किया व संयोजक लक्ष्मण लाल ने आभार जताया। इस अवसर पर पीठाधीश्वर महंत केशव दास महाराज, ब्रजकिशोर गोस्वामी, उमेश शर्मा, लक्ष्मण लाल अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, नीरज कौशिक, राघवेंद्र दास, सुबल दास, चिन्मय, निताई दास, कनिका प्रसाद गोस्वामी, डाॅ. ऋषभ शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed