फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Worms found in veg pulao; video goes viral.

Noida News: वेज पुलाव में निकले कीड़े, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 13 Jun 2026 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Worms found in veg pulao; video goes viral.
फोटो:----------------
विज्ञापन

वेज पुलाव में निकले कीड़े, वीडियो हुआ वायरल

-सेक्टर बीटा वन की रामपुर मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट का मामला
-खाद्य विभाग ने एक नमूना लिया, सफाई के लिए जारी किया नोटिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा वन की रामपुर मार्केट स्थित कान्हा रेस्टोरेंट के वेज पुलाव में कीड़े निकलने का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। आरोप है कि ऑनलाइन ऑर्डर किए गए वेज पुलाव में कई कीड़े मिले। इसकी शिकायत की तो रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने गलती भी मानी। बाद में खाद्य विभाग से शिकायत की। विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शिकायतकर्ता वहां नहीं पहुंचे। बाद में विभाग ने वेज पुलाव का एक नमूना लेकर जांच को भेजा है। साथ ही साफ सफाई के लिए नोटिस जारी किया है।

वीडियो में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि रेस्टोरेंट से ऑनलाइन खाना मंगवाया गया था। इसमें वेज पुलाव भी शामिल था। उसमें कीड़े निकले। फोन पर रेस्टोरेंट संचालक से शिकायत की तो उन्होंने अपनी गलती मानी। उसके बाद इसकी शिकायत खाद्य विभाग से की। विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि कान्हा रेस्टोरेंट के वेज पुलाव में कीड़े निकलने की शिकायत मिली थी। जिस पर टीम को मौके पर भेजा गया है, लेकिन वहां पर ऐसा कुछ नहीं मिला। मौके से वेज पुलाव का एक नमूना लिया गया है। उसको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाया था, लेकिन वो नहीं पहुंचे। वहीं रेस्टोरेंट संचालक को भी नोटिस जारी कर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed