फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Worm found in veg pulao of famous restaurant, commotion

Noida News: नामी रेस्तरां के वेज पुलाव में निकला कीड़ा, हंगामा

Fri, 30 Aug 2024 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Worm found in veg pulao of famous restaurant, commotion
नामी रेस्तरां के वेज पुलाव में निकला कीड़ा, हंगामा
विज्ञापन

- पीड़ित ने सोशल मीडिया पर शिकायत कर प्रशासन और सीएम से कार्रवाई की मांग की
-खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने भरे, मामले की जांच जारी


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित नामी रेस्तरां के वेज पुलाव में कीड़ा निकलने पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि रेस्टोरेंट प्रबंधन ने पीड़ित की बात को दरकिनार कर दिया। इस पर पीड़ित ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। मामला वायरल होने के बाद शाम को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने भरे। मामले की जांच चल रही है।

सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में अधिवक्ता आदित्य भाटी ने बताया कि वह अपने कुछ मित्रों के साथ रेस्तरां में खाना खाने पहुंचे थे। उन्होंने खाने में डीलक्स थाली, एक्सक्यूटिव थाली, वेज पुलाव, वेज रायता और छोले पुलाव मंगाया। खाने के दौरान वेज पुलाव में कीड़ा दिखाई दिया। आदित्य भाटी ने बताया, खाने का बिल दो हजार रुपये पहले ही भुगतान कर दिया था। वेज पुलाव में कीड़ा निकलने की बात जब रेस्टोरेंट प्रबंधन को बताई तो कहा गया कि यह कीड़ा ऊपर से गिरा है। इसमें कुछ नहीं कर सकते। इसे लेकर काफी बहस हुई। चूंकि भुगतान पहले ही किया जा चुका था, इसलिए बहस का कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद उन्होंने बचा हुआ खाना छोड़ दिया। अधिवक्ता ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, डीएम और अन्य अधिकारियों से सोशलमीडिया के जरिए की। अपनी शिकायत में आदित्य भाटी ने रेस्तरां पर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी हुई। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने भरे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed