फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Worm found in Chole Bhature in private school canteen in Greater Noida

भटूरे में मिला 'कीड़ा': स्कूल कैंटीन के खाने में मिलने से हंड़कंप, अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर की शिकायत

Sat, 23 Aug 2025 05:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 23 Aug 2025 05:34 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के एक निजी स्कूल की कैंटीन में छोले-भटूरे में कीड़ा मिला है। जिसकी अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है। साथ ही इस घटना से नाराज हैं। खाद्य विभाग ने शिकायत मिलने पर जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Worm found in Chole Bhature in private school canteen in Greater Noida
स्कूल कैंटीन के भटूरे में मि्ला कीड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक निजी स्कूल की कैंटीन के खाने में कीड़ा निकलने का आरोप है। एक अभिभावक का आरोप है कि पीटीएम के दौरान वो कैंटीन में छोले-भटूरे खाने पहुंचे थे। भटूरे पर कीड़ा मिला। उन्होंने इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर प्रशासन से की है। वहीं खाद्य विभाग ने जानकारी से इंकार किया है। अफसरों का कहना है कि शिकायत मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि शनिवार को स्कूल में पीटीएम थी। बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंचे थे। तभी कुछ अभिभावक बच्चों के साथ कैंटीन में खाना खाने चले गए। एक अभिभावक ने कैंटीन में छोले भटूरे का ऑर्डर दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि जब छोले भटूरे उनकी टेबल पर पहुंचे तो भटूरे के ऊपर कीड़ा था। जो मरा हुआ था। साथ ही वहां पर साफ सफाई की व्यवस्था भी अच्छी नहीं थी। 

अभिभावकों का कहना है कि बड़ी संख्या में रोजाना बच्चे कैंटीन में खाना खाते हैं। अगर गंदगी रहेगी और साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा जाएगा तो बच्चों के बीमार होने का खतरा रहेगा। अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सर्वेश मिश्रा का कहना है कि अभी किसी ने इसकी शिकायत नहीं की है। सोशल मीडिया का संज्ञान लेकर स्कूल की कैंटीन का निरीक्षण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed