फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   World Robotic Games Technozion kicks off with drone show

Noida News: ड्रोन शो के साथ वर्ल्ड रोबोटिक गेम्स टेक्नोजियन का आगाज

Sun, 31 Aug 2025 02:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
World Robotic Games Technozion kicks off with drone show
एआईसीआरए की ओर से आयोजित प्रतियोगिता दो सितंबर तक चलेगी, 60 से अधिक देशों के 22 हजार से ज्यादा युवा हिस्सा लेंगे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा स्टेडियम में शनिवार से टेक्नोजियन वर्ल्ड कप 9.0 का आगाज हुआ। इस दौरान ड्रोन शो ने सभी का दिल जीत लिया। इस तीन दिवसीय वैश्विक टेक-स्पोर्ट्स महाकुंभ में दुनिया भर के युवा इनोवेटर्स, पॉलिसी मेकर्स और टेक्नोलॉजी लीडर्स एक साथ नजर आएंगे। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन (एआईसीआरए) यह आयोजन करा रहा है। इसमें 60 से अधिक देशों के 22 हजार से ज्यादा युवा हिस्सा लेंगे।
इन देशों के युवा ले रहे हिस्सा
ब्राजील, कनाडा, जर्मनी, ईरान, इराक, अजरबैजान, अल्जीरिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, बोत्सवाना, इजिप्ट, घाना, कजाखिस्तान, केन्या, मलयेशिया, मैक्सिको, मोरक्को, माली, मोजाम्बिक, नेपाल, नाइजीरिया, नार्वे शामिल हैं।
विज्ञापन




15 प्रतियोगिताएं होंगी

आयोजकों के अनुसार, इसमें रोबोट्स के बीच रोबो सॉकर, रोबो रेस, बॉट्स कॉम्बैट, मेज सॉल्वर, ड्रोन रेस, आरसी प्लेन, वॉटर रॉकट, सुमो बॉट, ड्रोन सॉकर, एफपीसी ड्रोन रेसिंग, आरसी इलेक्ट्रिक कार रेसिंग, रोबो हॉकी समेत 15 प्रतियोगिताएं होंगी। समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस रोमांचक चैंपियनशिप को देखने के लिए दर्शकों के लिए दरवाजे खुले रहेंगे जहां उन्हें निःशुल्क प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीसरी बार नोएडा स्टेडियम को मिली मेजबानी

यह तीसरी बार होगा जब नोएडा स्टेडियम को रोबोटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। 2024 और 2023 में भी चैंपियनशिप नोएडा स्टेडियम में ही हुई थी। जहां पिछली बार करीब 40 से अधिक देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed