फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   world Dairy Summit-2022 held from monday at India Expo Mart organized under a three-tier security cordon

World Dairy Summit 2022: ATS कमांडो ने संभाली कमान, खुफिया विभाग अलर्ट; त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगा आयोजन

Sun, 11 Sep 2022 07:19 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 11 Sep 2022 07:19 PM IST
सार

एक्सपो मार्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा 50 देशों के मेहमान व प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी कई दिन से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हैं।

विज्ञापन
world Dairy Summit-2022 held from monday at India Expo Mart organized under a three-tier security cordon
World Dairy Summit 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में सोमवार से आयोजित होने वाले डेयरी समिट-2022 का आयोजन त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगा। सुरक्षा में दो हजार से अधिक पुलिस, पैरामिलिट्री, पीएसी के जवान लगाए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय आयोजन की सुरक्षा के लिए एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉयड) कमांडो व रेपिड एक्शन फोर्स ने भी सुरक्षा की कमान संभाल ली है। वहीं, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की खुफिया विभाग की टीम भी अलर्ट हो गईं। एक्सपो मार्ट के आसपास स्थित ऊंचे भवनों में भी निगरानी व सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की गई है। रविवार सुबह एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने भी अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

 

एक्सपो मार्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा 50 देशों के मेहमान व प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी कई दिन से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हैं। एसीपीजी ने भी कार्यक्रम स्थल के आसपास डेरा डाल लिया है। कई बार बम निरोधक दस्ता कार्यक्रम स्थल व आसपास निरीक्षण कर चुका है। रविवार को मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पहले एडीजी प्रशांत कुमार ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मार्टमें बैठक की और सुरक्षा को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित समय से पहले पहुंचने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने पूरे मार्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंच के आसपास के स्थान को एसपीजी ने अपने घेरे में ले लिया है। इसके बाद पुलिस व पैरामिलिट्री के जवानों की तैनाती की जाएगी। एडीजी एसपीजी आलोक कुमार, मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह, पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार, डीएम सुहास एलवाइ, डीसीपी हरीश चंदर, डीसीपी अभिषेक वर्मा, राम बदन सिंह आदि अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। वहीं, अधीनस्थों को दिशा निर्देश दे रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मेहमानों के लिए बुक हुए होटल, सघन चेकिंग 
आयोजन में शिरकत करने के लिए लगभग 1500 देसी-विदेशी मेहमान ग्रेनो पहुंचेंगे। इनके लिए कई होटल बुक किए गए हैं। कुछ मेहमान ग्रेनो में पहुंचना शुरू हो गए हैं। इनमें अधिकांश मेहमान शहर के होटलों में रुकेंगे। इसके चलते शहर के होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। होटलों में तैनात कर्मचरियों की जांच पड़ताल की गई है। होटल के रजिस्टर आदि की जांच पड़ताल की गई। होटल के आसपास व शहर के सार्वजनिक स्थल, मॉल आदि भी चेकिंग की गई है। 

विज्ञापन

मार्ग पर जगह-जगह तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी
विदेशी मेहमानों के आने जाने के दौरान सुरक्षा या यातायात संबंधी कोई परेशानी न हो। इसके लिए एक्सपो मार्ट के आसपास के अलावा शहर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ड्यूटी बदलने पर दूसरे पुलिसकर्मी तैनात कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed