फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   World Boxing Championship begins today, 18 teams will face each other.

Noida News: विश्व मुक्केबाजी का आगाज आज से, 18 टीमें होंगी आमने-सामने

Fri, 14 Nov 2025 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
World Boxing Championship begins today, 18 teams will face each other.
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार से विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता शुरू होगी। इसमें 18 टीमें आमने-सामने होंगी। कजाकिस्तान, इटली, उज्बेकिस्तान, चीन और कोरिया सहित कई अंतरराष्ट्रीय टीमें शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित क्राउन प्लाजा होटल पहुंचीं। पहली बार ग्रेटर नोएडा अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। इसका उद्घाटन शाम छह बजे होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और यूपी के खेल मंत्री गिरीश चंद यादव के शामिल होने की संभावना है। ड्रॉ के बाद मुकाबले रविवार से शुरू होंगे।
विज्ञापन

विश्व मुक्केबाजी फेडरेशन की टेक्निकल डेलीगेट की एना ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। आयोजन दूसरे फ्लोर पर होने के कारण उन्होंने यह भी देखा कि किसी खिलाड़ी को आपात स्थिति में अस्पताल कितनी जल्दी पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन

भारतीय बॉक्सिंग संघ ने बताया कि विशेष रैंप सिस्टम के जरिये खिलाड़ी को 90 सेकेंड में ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचाया जा सकेगा, जहां दो एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीमें चौबीसों घंटे मौजूद रहेंगी। सभी प्रबंधों की मॉक ड्रिल भी की जा चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

---

160 अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज होंगे शामिल
बीएफआई के सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि 15 से 21 नवंबर तक चलने वाले विश्व मुक्केबाजी फाइनल कप में पोलैंड, रूस, इंग्लैंड, भारत, सिंगापुर, कजाकिस्तान, क्यूबा और अमेरिका सहित 18 देशों के 160 मुक्केबाज और 150 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ी पिछले दो दिनों से अभ्यास सत्र में जुटे हुए हैं।
---
इन भार वर्गों में होंगे ड्रॉ
ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में बॉक्सर 47-50, 50-55, 55-60, 60-65, 65-70, 70-75, 75-80, 80-85, 85-90 व 90 से अधिक भार वर्ग में ड्रॉ होंगे। वहीं, महिला वर्ग में 45-48, 48-51, 51-54, 54-57, 57-60, 60-65, 65-70, 70-75, 75-80 और 80 से अधिक किग्रा भार वर्ग में ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा।
---


आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बढ़ी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए आतंकी हमले के बाद स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई। गौतमबुद्धनगर पुलिस के साथ ही अन्य एजेंसियों में भी डेरा डाल दिया है। विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा निगरानी की जा रही है। स्टेडियम में प्रवेश करने वालों पर सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।

----


दर्शकों को गेट नंबर-4 से प्रवेश मिलेगा
प्रतियोगिता देखने के लिए दर्शकों को टिकट नहीं लेना पड़ेगा। निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से गहन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। दर्शकों को गेट नंबर-4 से प्रवेश मिलेगा। वहीं प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी लोगों को गेट नंबर-1 से प्रवेश मिलेगा। वहीं पार्किंग के लिए कार्यक्रम स्थल के पास व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed