फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   World Book Fair will be held at Pragati Maidan

Noida News: प्रगति मैदान में आयोजित होगा विश्व पुस्तक मेला

Fri, 27 Jan 2023 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
World Book Fair will be held at Pragati Maidan
नए हॉल-दो और पांच के साथ-साथ इस बार हॉल-एक और छह में भी लगेगा विश्व पुस्तक मेला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रगति मैदान के नए बने सभी हॉल में इस बार भव्य तरीके से नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा। नए हॉल-2 से लेकर हॉल-5 तक में पहले से बड़े आयोजन हो रहे हैं, लेकिन हॉल-1 और हॉल-6 में पहली बार इतना बड़ा आयोजन किया जाएगा। आईटीपीओ के अधिकारियों के मुताबिक, ये दोनों हॉल पूरी तरह से बनकर तैयार हैं। इन्हें संवारने का काम आखिरी चरण में है। संभव है पुस्तक मेले से पहले इनमें छोटी-मोटी प्रदर्शनी आयोजित हो। पहला बड़ा आयोजन पुस्तक मेला होगा।
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास प्रगति मैदान में 25 फरवरी से 5 मार्च तक विश्व पुस्तक मेले का आयोजन करेगा। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अधिकारियों ने भी साफ किया है कि इस बार का पुस्तक मेला प्रगति मैदान के न्यू हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस बार पुस्तक मेले में फ्रांस अतिथि देश होगा। मेला बेहद भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ भारत की 24 क्षेत्रीय भाषाओं की किताबें उपलब्ध रहेंगी। फ्रांस के अलावा अन्य विदेशी साहित्य को भी मेले में अलग से स्थान दिया जाएगा। पुस्तक मेले में बच्चों और युवाओं के लिए किताबों के अलावा कई पाठ्येत्तर गतिविधियां, सेमिनार, अंतरराष्ट्रीय स्तर के समसामयिक विषयों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार विश्व पुस्तक मेले में यूथ कॉर्नर आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन


---

आईआईटीएफ से बड़ा होगा पुस्तक मेला
आईटीपीओ के मेला प्रभाग के अधिकारियों के मुताबिक, नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला नवंबर मेें आयोजित किए गए भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (ट्रेड फेयर) से भी अधिक भव्य दिखेेगा। ट्रेड फेयर को प्रगति मैदान के करीब 73,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में आयोजित किया गया था। लेकिन दो और नए हॉल में पुस्तक मेला आयोजित होने से इसकी भव्यता बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




1.20 लाख वर्गमीटर क्षेत्रफल में होगा मेला
प्रगति मैदान में एक भव्य कनवेंशन सेंटर, मल्टीफंक्शनल हॉल, एक अन्य एंफी थियेेटर का निर्माण कार्य भी आखिरी चरण में हैं। प्रगति मैदान परिसर में एक अशोक स्तंभ भी स्थापित किया जा रहा है। इससे प्रगति मैदान की भव्यता बढ़ने केे साथ आने वाले दिनों में यहां लगने वाले बड़े मेले का आकार बढ़कर 1.20 लाख वर्गमीटर क्षेत्रफल में पहुंच जाएगा। इसके अलावा यहां पर एक साथ पांच हजार गाड़ियां खड़ी करने की अंडरग्राउंंड पार्किंंग भी बनकर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed