{"_id":"619e6724eb9db402895ca485","slug":"workers-will-strike-today-to-reach-the-pm-noida-news-noi6176380156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम तक आवाज पहुंचाने के लिए श्रमिक आज करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम तक आवाज पहुंचाने के लिए श्रमिक आज करेंगे हड़ताल
विज्ञापन
नोएडा। श्रमिकों की वेतन बढ़ोत्तरी और कंपनियों की शक्ति कम करने समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर जिले में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक श्रमिक हड़ताल पर रहेंगे। बुधवार को श्रमिक नेताओं ने सेक्टर और कंपनियों के पास जाकर श्रमिकों से संपर्क किया और आंदोलन में शामिल होने की अपील की।
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा और राम सागर ने बताया कि केंद्र व यूपी सरकार की ओर से श्रमिकों के अधिकार खत्म कर दिए गए हैं। कंपनियां जब चाहें श्रमिक को बाहर का रास्ता दिखा देती हैं। इसके अलावा मजदूर बस्तियों/कॉलोनियों में बिजली, पानी, सीवर, सड़क जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। रेहड़ी पटरी व दुकानदारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पथ विक्रेता अधिनियम को सही तरीके से लागू नहीं किया जा रहा है। एयरपोर्ट का शिलान्यास करने आ रहे प्रधानमंत्री तक आवाज पहुंचाने के लिए हड़ताल की जाएगी।
ग्रेनो में सेक्टरों और गांवों में जुलूस निकालकर सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर श्रमिक जुटेंगे जबकि नोएडा में सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय पर श्रमिक पहुंचेंगे। इस मौके पर भरत डेंजर, पूनम देवी, लता सिंह, मुकेश राघव, सुखलाल, रामस्वारथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
किसान आज पीएम-सीएम तक पहुंचाने जाएंगे अपनी बात
भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में 85 दिन से चल रहे धरने पर किसानों ने पुलिस द्वारा किए गए मुकदमे को लेकर निंदा प्रस्ताव पास किया। किसानों ने निर्णय लिया कि बृहस्पतिवार को किसान प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए जेवर जाएंगे। किसान नेता सुखवीर खलीफा के नेतृत्व में बुधवार को किसानों की धरनास्थल पर पंचायत हुई। इसमें पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर निंदा प्रस्ताव पास किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है, लेकिन किसान अपना हक लेकर रहेंगे। भले ही उन पर कितने भी मामले दर्ज क्यों न किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसान शांतिपूर्वक दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर का घेराव करने के लिए जा रहे थे, लेकिन किसानों को सड़क पर रोककर बात की गई। इसमें किसानों का कोई दोष नहीं है। ब्यूरो