फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Workers will have to play an important role in the three-tier Panchayat elections: Kamlesh

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को निभानी होगी अहम भूमिका : कमलेश

Thu, 11 Sep 2025 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 11 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Workers will have to play an important role in the three-tier Panchayat elections: Kamlesh
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा मनाने को लेकर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि पार्टी सेवा पखवाड़ा व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अभियान शुरू करने जा रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी को प्रत्येक मंडल शक्ति केंद्र बूथ स्तर पर संगठन के निर्देशों का पालन करना है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को अहम भूमिका निभानी है। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बूथ मैनेजमेंट के साथ कार्य करना है। इस अवसर क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, सिधौली विधायक मनीष रावत, नगर पालिका खैराबाद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता, नगर पालिका मिश्रित अध्यक्ष सीमा भार्गव, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed