फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Worker dies at Ivory County contractor accused of pushing him and making body disappear family members stage a

नोएडा: आइवरी काउंटी में मजदूर की मौत, ठेकेदार पर धक्का देने और शव गायब करने का आरोप, परिजनों ने किया प्रदर्शन

Fri, 23 Oct 2026 02:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 23 Oct 2026 02:25 PM IST
सार

नोएडा में आइवरी काउंटी सेक्टर 115 में एक मजदूर की देर रात गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय जावेद हुसैन के रूप में हुई है, जो बंगाल का रहने वाला था। इस घटना के बाद परिजनों और अन्य मजदूरों में भारी रोष व्याप्त है।
 

विज्ञापन
Worker dies at Ivory County contractor accused of pushing him and making body disappear family members stage a
परिजनों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में आइवरी काउंटी सेक्टर 115 में एक मजदूर की देर रात गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय जावेद हुसैन के रूप में हुई है, जो बंगाल का रहने वाला था। इस घटना के बाद परिजनों और अन्य मजदूरों में भारी रोष व्याप्त है।

विज्ञापन



जावेद हुसैन की मौत कल रात 8:00 बजे के आसपास हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने मजदूर के शव को मलबे में डालकर गायब करने की कोशिश की। घटना के बाद से ठेकेदार मौके से फरार हो गया है। लोगों का यह भी आरोप है कि जावेद को धक्का देकर गिराया गया था। मजदूरों को उसका शव देखने नहीं दिया गया। आरोप है कि शव को चुपचाप वहां से हटा दिया गया। आइवरी काउंटी से पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने वाला व्यक्ति बिना किसी को बताए फरार हो गया। उसने मजदूरों को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी।
विज्ञापन


मजदूरों का धरना और पुलिस बल की तैनाती
आज सभी मजदूर काम रोक कर निर्माण स्थल पर धरना दिए हुए हैं। वे घटना की पूरी जानकारी और न्याय की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें शव को ले जाने की कोई सूचना नहीं मिली थी। बड़ी संख्या में मजदूर घटनास्थल पर जमा हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार पर गंभीर आरोप
परिजनों ने ठेकेदार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ठेकेदार ने मजदूर के शव को मलबे में छिपाने का प्रयास किया। ठेकेदार घटना के बाद से ही मौके से गायब है। लोगों का यह भी आरोप है कि जावेद को जानबूझकर धक्का देकर गिराया गया था। मजदूरों को शव के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed