फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   work suspend by advocate

फिरोजपुर झिरका बार के वकीलों ने कार्य स्थगित रखा

Thu, 01 Aug 2019 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
work suspend by advocate
फिरोजपुर झिरका बार के वकीलों ने कार्य स्थगित रखा
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में प्रशासनिक अधिकरण के गठन पर चल रहे विवाद पर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट बार के आह्वान पर गुरुवार को फिरोजपुर झिरका बार के सदस्यों ने कार्य स्थगित रखा।

बार के प्रधान याकूब एडवोकेट ने कहा कि प्रशासनिक अधिकरण के अलग गठन से वकीलों को काफी नुकसान होगा। अधिकरण करनाल में बनाए जाने से पंजाब एवं हरियाणा कोर्ट में काम कर रहे वकीलों का कार्य भी प्रभावित होगा। एडवोकेट मुसर्रत अली ने कहा कि इसके गठन से छोटे कर्मचारियों के हित प्रभावित होंगे तथा वरिष्ठ अधिकारियों की मनमानी को बढ़ावा मिलेगा। वकीलों ने कहा कि फैसले पर पुनर्विचार नहीं करती है तो आगे सभी वकील अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने पर भी विचार कर सकते हैं। इस मौके पर मोहन गोयल, मुसर्रत, समीम, राजकुमार गुप्ता, अमजद खान, मुमताज, खुशी मोहम्मद, रवि कुमार, मुस्तफा, शाहिद नगीना, शकील अहमद अजीज अहमद, मुबीन नावली, फतेह खान, हारून नगीना सहित काफी अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed