{"_id":"6ae8c0cd49f75755960d5bfa","slug":"work-on-38-development-projects-in-greater-noida-will-begin-soon-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111002-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेटर नोएडा में 38 विकास परियोजनाओं का काम जल्द होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेटर नोएडा में 38 विकास परियोजनाओं का काम जल्द होगा शुरू
विज्ञापन
- स्मार्ट विलेज, सड़कों के सुधार जैसे काम शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल्द ही विभिन्न विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारेगा। इसके लिए प्राधिकरण ने काम शुरू कराने के लिए निविदा प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। इन परियोजनाओं से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह के मुताबिक 38 कामों के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। इन कामों में निर्माण, जलापूर्ति, सीवर, वार्षिक अनुरक्षण, विद्युतीकरण और उद्यान विभाग के तहत कार्य कराए जाएंगे। सीईओ एनजी रवि कुमार ने निर्देश दिया है कि स्मार्ट विलेज, तालाबों के जीर्णोद्धार जैसे काम प्राथमिकता पर कराए जाएं। सेक्टर ईकोटेक-12, ईटा-2, टेकजोन-4 और ज्यू-1 की सड़कों के सुधार और चौड़ीकरण के काम किए जाने हैं। लोहिया नाला कवर किए जाने से जलभराव और बदबू की समस्या के अलावा हादसे की आशंका भी समाप्त होगी। छह प्रतिशत आबादी वाले गांवों में नई नाली, सड़क और स्ट्रीट लाइट से सुरक्षा बढ़ेगी।
सेक्टर अल्फा-1 में पुस्तकालय बनने का रास्ता भी खुल गया है। इस लाइब्रेरी के बनने से छात्रों को पढ़ने की सुविधा मिलेगी। स्मार्ट विलेज के कामों में एच्छर गांव में काम होने हैं। स्मार्ट विलेज में शामिल लड़पुरा में चार तालाबों का विकास किया जाएगा। सेक्टर- चाई व फाई के बीच 80 मीटर सड़क की मरम्मत होगी।