फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Work is progressing rapidly in the markets, lifting has reached around 70 percent.

Noida News: मंडियों में तेजी से हो रहा कार्य, 70 फीसदी के करीब हुई उठान

Sun, 02 Nov 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Work is progressing rapidly in the markets, lifting has reached around 70 percent.
सिरसा। जनता भवन रोड पर बरसाती पाइप को दुरूस्त करते हुए कर्मचारी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
सिरसा। जिले में बीते दिनों में मंडियों में धान की आवक तेज होने से मंडियां अटने लगी थी, ऐसे में आढ़तियों की ओर से दो दिनों तक मंडी में आवक बंद कर उठान प्रक्रिया में तेजी लाने का असर हुआ है। मंडियों में धान की लगभग 70 फीसदी उठान हो चुकी है। वहीं खरीद एजेंसी हैफेड की ओर से भी दो दिनों में 10 प्रतिशत उठान की गई है।
विज्ञापन


सिरसा मंडी में तीन दिनों तक धान की आवक बंद होने के साथ अब दो नवंबर शाम को ही मंडी में धान की आवक शुरू होने के आसार हैं। क्योंकि तीन दिन के बोली बंद के साथ तीन नवंबर को सात बजे के बाद धान की जोरों से बोली होगी। ऐसे में किसानों की ओर से धान की कटाई के बाद मंडियों में धान की आवक होगी। मंडियों में फिर से कोई अव्यवस्था न फैले इसके लिए जिला प्रशासन व मंडी आढ़ती एसोसिएशन व मार्केट कमेटी के अधिकारियों की ओर से व्यवस्था बनाई जा रही है, ताकि मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

अब तक 53,542 किसानों के टोकन कटे
जिले कह मंडियों में अब तक 53,542 किसानों के टोकन कटने के साथ 33,27,374 क्विंटल धान की आवक हुई है। इसमें से 32,16,090 क्विंटल धान की खरीद हो पाई है। वहीं 1,10,284 क्विंटल धान की खरीद होनी बाकी है ऐसे में सोमवार को मंडी में खरीद होने के साथ ही इस धान की खरीद संभव हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बोरियों से भरा ट्रक पलटा

मंडी में धान की सीजन जोरों पर है ऐसे में नगर परिषद की ओर से जनता भवन रोड पर बरसाती पाइप लाइन डालने का काम किया गया था। वहीं रोड के पाटने से उस पर जगह -जगह बड़े-बड़े गड्ढे और चैंबर बनाकर छोड़ दिए गए थे। शनिवार को उसी के चलते जनता भवन रोड पर बोरियों से भरा ट्रक पलट गया। गनीमत रही की किसी को कोई जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन नगर परिषद की ढीली प्रक्रिया और ठेकेदार की लापरवाही के कारण कोई बड़ा हादसा होते होते बचा है। वहीं, इस मामले में मौजूदा विधायक गोकुल सेतिया भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों सहित ठेकदार पर काम सही न करने के आरोप भी लगाए हैं। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रेम बजाज ने इसका जिम्मेदार नगर परिषद के अधिकारियों को ठहराया है उनका कहना है कि मंडी के शुरू होने से पहले कई बार इनके साथ बैठकें की और इसको दुरूस्त करने के लिए बार-बार गुहार भी लगाई है लेकिन इनकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा है।

सिरसा। जनता भवन रोड पर बरसाती पाइप को दुरूस्त करते हुए कर्मचारी। संवाद

सिरसा। जनता भवन रोड पर बरसाती पाइप को दुरूस्त करते हुए कर्मचारी। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed