{"_id":"6b09868f11273e644308f526","slug":"work-at-the-park-has-stopped-there-is-a-risk-of-venomous-creatures-hiding-in-the-bushes-grnoida-news-c-23-1-lko1064-113215-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पार्क का काम बंद, झाड़ियों में छिपे जहरीले जीवों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पार्क का काम बंद, झाड़ियों में छिपे जहरीले जीवों का खतरा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा -1 के पार्क में उगी घास और झाड़ियां। स्रोत निवासी
फोटो-- --
- सेक्टर बीटा-1 में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित निवासी, प्राधिकरण से सफाई और निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा।
सेक्टर बीटा-1 के ए ब्लॉक में ऑफिसर्स कॉलोनी के सामने पार्क विकसित करने का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। कई महीनों से चल रहा निर्माण पिछले कुछ दिनों से पूरी तरह बंद पड़ा है। पार्क के लिए निर्धारित मैदान में झाड़ियां और घास उग आई हैं। यह जगह अब आसपास रहने वाले परिवारों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। सबसे अधिक चिंता छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर है। झाड़ियों के बीच सांप, बिच्छू और गोहेरा जैसे जीव-जंतुओं के छिपे होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पार्क का निर्माण पूरा होने के बजाय मैदान की हालत लगातार खराब हो रही है। शाम के समय झाड़ियों के आसपास अंधेरा और सुनसान माहौल होने से खतरा बढ़ जाता है। बच्चों के अभिभावकों को उन्हें अकेले बाहर भेजने में डर लगने लगा है। बुजुर्गों और महिलाओं को भी इस रास्ते से गुजरते समय सावधानी बरतनी पड़ती है। लोगों ने उद्यान विभाग से तत्काल झाड़ियों की सफाई कराने और निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने की मांग की है।
-- -- -- -- --
पार्क का काम बीच में रुकने से मैदान की देखरेख नहीं हो रही है। झाड़ियों में जहरीले जीव छिप सकते हैं। - संगीता शर्मा, अध्यक्ष, सेक्टर बीटा-1
छोटे बच्चे आसपास खेलते हैं। झाड़ियों के कारण उनके वहां जाने पर डर बना रहता है। - विपिन भाटी, कोषाध्यक्ष, सेक्टर बीटा-1