फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women's Commission takes suo motu cognizance of inhuman treatment of pregnant poor

गर्भवती गरीब के साथ अमानवीय व्यवहार पर महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

Thu, 02 Oct 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Women's Commission takes suo motu cognizance of inhuman treatment of pregnant poor
Iआयोग की सदस्य करेंगी जांच, सीएमओ आरके सिंह व कमल जोशी से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

I

Iराज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने हरिद्वार के महिला अस्पताल में मजदूर की गर्भवती पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार के मामले में बुधवार को स्वतः संज्ञान लेकर जांच का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत चिंता का विषय है। अस्पताल में सरकार सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है यदि वहां तैनात चिकित्सक या कर्मी किसी के भी साथ ऐसा व्यवहार करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।I

Iअध्यक्ष कंडवाल ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य को जांच का निर्देश दिया है। साथ ही इस प्रकरण में सीएमओ आरके सिंह व कमल जोशी से जांच आख्या मांगी गई है। उन्होंने कहा की जांच के बाद दोषी चिकित्सकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। बता दें कि इस मामले में अस्पताल में भर्ती करने से मना करने के बाद प्रसूता ने फर्श पर तड़पते हुए बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला को बाहर निकाल दिया और स्टाफ ने भी मदद नहीं की। बाद में चिकित्सकों ने आशा वर्कर को ही फर्श साफ करने के लिए कहा।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed