{"_id":"68d181b8ee19b315d3058932","slug":"women-registered-for-learning-dl-in-large-numbers-noida-news-c-1-gnd1002-3436030-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिलाओं ने बढ़-चढ़कर कराया लर्निंग डीएल का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिलाओं ने बढ़-चढ़कर कराया लर्निंग डीएल का पंजीकरण
विज्ञापन
अलग-अलग सेक्टरों से महिलाएं अमर उजाला के कार्यालय पहुंचीं
कार्यालय में पंजीकरण करवाने के लिए परिवहन विभाग नोएडा की टीम रही मौजूद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में सोमवार को संस्थान की ओर से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के पंजीकरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले की 60 महिलाओं ने लर्निंग लाइसेंस के लिए पंजीकरण कराया। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में दूर-दूर के सेक्टरों से महिलाएं लाइसेंस का पंजीकरण कराने के लिए अमर उजाला कार्यालय पहुंचीं।अमर उजाला कार्यालय में परिवहन विभाग नोएडा की टीम मौजूद रही।
सुबह 11 बजे से शिविर की शुरुआत हुई। पंजीकरण के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं आधार कार्ड साथ लेकर पहुंची। हालांकि, जिन महिलाओं के आधार कार्ड में उत्तर प्रदेश के जिलों का पता नहीं दिया गया था, उन महिलाओं का लर्निंग लाइसेंस के लिए पंजीकरण नही हो सका। पंजीकरण होने के बाद फोन नंबर पर विभाग की ओर से एक लिंक भेजा गया। इस लिंक के माध्यम से महिलाएं घर बैठे ही ऑनलाइन ही एग्जाम दे सकेंगी। इस मौके पर परिवहन विभाग की ओर से डाटा इंट्री ऑपरेटर ऋषि तोमर, धीरज सिंह मौजूद रहे।
सबसे पहले दिव्यांशी ने किया करवाया आवेदन
ग्रेनो बीटा-1 से अमर उजाला कार्यालय में पहुंची दिव्यांशी खारी ने सबसे पहले लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन कराया। उन्होंने बताया कि वह अमर उजाला की इस पहल से काफी खुश हैं। अब जल्द ही ऑनलाइन टेस्ट देकर आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन टेस्ट देते ही फोन पर मिल जाएगा वर्चुअल लाइसेंस
पंजीकरण पूरा करने के बाद अब महिलाओं को घर बैठे ही अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। इसके लिए पंजीकरण के दौरान आवेदक के दिए गए मोबाइल नंबर पर परिवहन विभाग की ओर से दिए गए लिंक को क्लिक करना होगा। उक्त लिंक को एक पासवर्ड के माध्यम से खोला जा सकेगा। टेस्ट के दौरान करीब 16 सवालों का जवाब देना होगा। अगर टेस्ट में आवेदक पास हो जाता है तो उसी दौरान ही वर्चुअल लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करने का विकल्प आ जाएगा। इसके यदि कोई स्थायी लाइसेंस बनवाना चाहता है तो उसके एक महीने बाद स्थायी लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद एआरटीओ कार्यालय आना होगा।
सर्वर की समस्या ने किया परेशान
सुबह से शुरु हुआ शिविर दोपहर करीब दो बजे तक सकुशल चलता रहा लेकिन दो बजे के बाद सर्वर की समस्या के कारण कुछ महिलाओं का पंजीकरण पूरा नहीं हो सका। एआरटीओ टीम के सदस्यों के अनुसार कभी कभी सर्वर डाउन हो जाता है या फिर बैंक ऑनलाइन रिस्पांस करने में भी समय लगा देती हैं। इस कारण यह समस्या आती है। हालांकि, परिवहन विभाग की वेबसाइट पर लर्निंग लाइसेंस के विकल्प पर जाकर इस बची हुई प्रक्रिया को कभी भी स्वयं पूरा किया जा सकता है।
कोई भी हो समस्या, व्हाट्सएप पर चैटबॉट से लें मदद
एआरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि यदि किसी शहरवासी को अपने लर्निंग लाइसेंस या स्थायी लाइसेंस से जुड़ी को समस्या हो तो वह चैटबॉट की मदद ले सकता है। इसके लिए विभाग द्वारा जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर 8005441222 पर मैसेज कर सभी प्रकार की जानकारी अपने मोबाइल फोन पर ही प्राप्त कर सकते हैं।
-- -- -
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया है, मैं अब बहुत खुश है। जल्द ही सड़क पर कानूनन वाहन चला पाउंगी। -पूजा शर्मा, सेक्टर 105
--
काफी समय से सोंच रही थी कि लाइसेंस बनवा लूं। जैसे ही पता चला कि शिविर लग रहा है तो आकर पंजीकरण करवा लिया। -आकांक्षा ढाका, सेक्टर 121
--
मैंने कई बार प्रयास किया था लेकिन कभी सर्वर तो कभी कुछ समस्या आ रही थी। अब यहां पंजीकरण हुआ है। मैं अमर उजाला का धन्यवाद करती हूं। -श्रुति, ग्रेटर नोएडा
--
आसानी से ऑनलाइन पंजीकरण हो गया, मुझे उम्मीद नही थी। अब आगे का प्रोसेस पूरा कराकर जल्द पक्का लाइसेंस भी बनवा लूंगी। -गायत्री देवी, नोएडा
-- -
जैसे ही मैने सुना कि अमर उजाला में शिविर लग रहा है, मैंने पहले से तैयारी कर ली थी। सुबह 11 बजे ही आते ही लाइसेंस के लिए पंजीकरण करावा लिया। -राधिका शर्मा, सेक्टर 93
-- -
मैं अमर उजाला की आभारी हूं जिन्होंने लाइसेंस पंजीकरण का मौका दिया। -ब्रत्तिका झा, सेक्टर 105
-- -- -
मैं अपनी मां के साथ लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन करने आई थी। टेस्ट देकर लाइसेंस हासिल करने के लिए उत्सुक हूं। -प्राची चौधरी, सेक्टर 73
-- --
अमर उजाला का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने इतनी आसानी से लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को शुरू कराया। -साक्षी सिंह, नोएडा
-- --
उम्मीद नहीं थी की बिना किसी भागदौड़ के आवेदन हो जाएगा अब जल्द टेस्ट दूंगी। -दिव्यांशी खारी, बीटा 1, ग्रेटर नोएडा
-- -
मुझे खुशी है कि मैं जल्द ही वाहन चला पाउंगी। अमर उजाला की सहायता से आवेदन हो गया है। -रंजीता शर्मा, रजत विहार, सेक्टर 62