फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women murdered her four daughters in haryana

नूंह में महिला ने चार मासूम बेटियों का गला रेतकर की खुदकुशी की कोशिश

Sat, 28 Nov 2020 01:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
पुन्हाना खंड के गांव पिपरौली में बृहस्पतिवार रात एक महिला ने अपनी चार मासूम लड़कियों की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। इसके गला काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। घायल महिला को शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती करवाया गया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम कराने मांडीखेड़ा स्थित अल आफिया अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू को घर के बाहर से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पुन्हाना थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पिपरौली निवासी खुर्शीद मजदूरी करता है। उसने शिकायत दी कि बृहस्पतिवार रात वह घर पर नहीं था। उसकी पत्नी फरमीना और चार बेटियां मुस्कान (7), मिस्कीना(5), अलशिफा (3) व रुकसीना (6 माह) घर पर अके ली थी। आरोप है कि रात में फरमीना ने चारों बच्चियों की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी और बाद में खुदकुशी की नीयत से अपने गले को भी चाकू से काटने का प्रयास किया। रात करीब साढे़ तीन बजे खुर्शीद घर पहुंचा।
विज्ञापन


उसने दरवाजा खटखटाया, परंतु किसी ने नहीं खोला। उसने दरवाजे से कमरे के अंदर झांका तो देखा कि चारों बेटियां खून से लथपथ चारपाई पर पड़ी थी और फरमीना तड़प रही थी। खुर्शीद ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर घायलों को संभाला। चारों बच्चियां मृत थी जबकि फरमीना की सांसें चल रही थी। इस पर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना दी गई। नूंह पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारणिया और पुन्हाना के डीएसपी विवेक चौधरी पुलिस बल के साथ पिपरौली पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने और महिला के बयान के बाद ही वारदात के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पति से बेटी को सौपें जाने से तनाव में थी
खुर्शीद का कहना है कि उसकी पत्नी फरमीना की पहले पति से एक बेटी थी, जो करीब दस साल से उसके पास ही रह रही थी। गत 12 नवंबर को उसे उसके परिवार वालों को सौंप दिया था। इस कारण उसकी मानसिक स्थिति कमजोर हो चुकी थी। इसी के चलते उसने चारों बेटियों की हत्या कर खुदकुशी की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed