फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   women dead body found in canal

Noida News: नहर से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

Sun, 11 May 2025 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
women dead body found in canal
रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह रबूपुरा-भाईपुर मार्ग पर स्थित नहर में एक अज्ञात महिला का नग्न अवस्था में शव पानी में तैरता मिला है। पुलिस ने पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना दी कि रुस्तमपुर गांव के पास नहर में एक अज्ञात महिला मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। खेड़ा मोहम्मदबाद गांव के पास पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को रस्सी की सहायता से बाहर निकाला। महिला के माथे और सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला के दाहिने हाथ की कलाई पर तीन स्टार के रूप में टैटू व पंजे पर ओम गुदा है। आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से नहर में फेंका गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed