फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman's body found near Samana canal, murder suspected

Noida News: समाना नहर के पास मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Sun, 17 Aug 2025 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found near Samana canal, murder suspected
समाना नहर के पास मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

महिला की गर्दन पर मिले चोट के निशान
संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के समाना नहर के पास सड़क किनारे महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। महिला की गर्दन पर चोट के निशान हैं। कपड़े का कुछ हिस्सा जला हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आशंका है कि हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए फेंका गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के समाना नहर पर सड़क किनारे करीब 25 वर्षीय महिला का शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला के बारे में जानकारी ली लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। शव की पहचान के लिए आसपास के जिलों के थानों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed