Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman's bail plea rejected.

Noida News: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाली महिला की जमानत याचिका खारिज

Sat, 20 Jun 2026 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Woman's bail plea rejected.
नौकरी के नाम पर ठगी करने वाली महिला की जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। रेलवे और नोएडा प्राधिकरण में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की कथित ठगी करने के मामले में जिला न्यायालय ने आरोपी सपना अरोरा की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, उपलब्ध साक्ष्यों और आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए राहत देने से इन्कार कर दिया।

मामला थाना सेक्टर-49 नोएडा में दर्ज अपराध से जुड़ा है। अभियोजन के अनुसार वादी विजय कुमार ने मार्च 2024 में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि सपना अरोरा, मनोज अरोरा, राजीव अरोरा और महेंद्र सिंह ने उसे रेलवे में और उसकी बहन को नोएडा प्राधिकरण में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोपियों ने प्रभावशाली अधिकारियों से संबंध होने का दावा करते हुए 15 लाख रुपये की मांग की, जिसके बाद वादी ने 12 लाख रुपये उन्हें दे दिए। आरोपियों ने बाद में रेलवे का फर्जी नियुक्ति पत्र भी उपलब्ध कराया और दावा किया कि नौकरी लग चुकी है। जांच करने पर नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने टालमटोल की और कथित रूप से धमकियां दीं। वादी का यह भी आरोप है कि 10 लाख रुपये का एक चेक दिया गया था, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गया। बचाव पक्ष ने दावा किया कि शिकायतकर्ता से उसकी कभी मुलाकात नहीं हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed