{"_id":"6a1acf6a1d88fbffd103461b","slug":"woman-verbally-abused-and-assaulted-in-dadri-and-fir-registered-against-four-individuals-2026-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: दबंगों की खुलेआम गुंडागर्दी, वीडियो बनाने पर फोन छीना, मुंह पर घूंसा मारा; चार पर FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: दबंगों की खुलेआम गुंडागर्दी, वीडियो बनाने पर फोन छीना, मुंह पर घूंसा मारा; चार पर FIR दर्ज
Sat, 30 May 2026 05:22 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 30 May 2026 05:22 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है। जहां महिला से गाली-गलौज कर मारपीट की गई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला/एआई
विस्तार
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सांई डिफेंस रेजिडेंसी कॉलोनी में एक महिला के साथ गाली-गलौंज कर मारपीट की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित महिला ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम् निवासी अनुराधा परिवार के साथ रहती है। वह सांई डिफेंस रेजिडेंसी कॉलोनी में काम करती हैं। 10 मई को वह अपनी साइड पर घूम रही थी । तभी वहां पर अतुल नागर, अक्षय नागर व उनके साथ दो अन्य लोग आए।
विज्ञापन
महिला के साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट, जोर जबरदस्ती करने लगे। जब घटना की वीडियो बनानी शुरू की तो फोन छीनने लगे। अतुल ने मुंह पर घूंसा मार दिया। जिससे होट फट गया और दांत पर चोट लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। सूचना देने पर आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। डरी सहमी महिला ने अप बीता हाल बताया। अतुल नागर, अक्षय नागर व दो अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।