फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman's body found on railway track, stone pelted at Pradhan's house

महिला का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, प्रधान के घर पर पथराव

Sat, 14 Aug 2021 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found on railway track, stone pelted at Pradhan's house
दनकौर/बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के ठसराना गांव निवासी महिला का खुर्जा क्षेत्र में ससुराल के नजदीक रेलवे ट्रैक पर शव बरामद होने के बाद मायके पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने ठसराना के ग्राम प्रधान के घर पर पथराव कर दिया। इस दौरान हवा में गोलियां चलाने की भी सूचना है, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है। वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों के साथ मिलकर प्रधान पक्ष पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के दस से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला का मौत से पहले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह स्वेच्छा से कदम उठाने की बात कह रही है। दोनों पक्षों ने कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ठसराना गांव निवासी विवेक का आरोप है कि बहन सीमा का डेढ़ माह पहले खुर्जा क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव मेें विवाह हुआ था। सुबह भाई को शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद वह अन्य परिजनों के साथ घटनास्थल व ससुराल गया था। वहां पता चला कि ग्राम प्रधान ने ससुराल वालों के साथ मिलकर अंतिम संस्कार कर दिया है। जब परिजनों ने प्रधान पक्ष के लोगों से जानकारी लेनी चाही तो उन्हें घर में बंद कर दिया गया। इसके बाद प्रधान ने छत पर खड़े होकर हवा में दो गोलियां चला दीं।
विज्ञापन

वहीं, प्रधान पक्ष ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि महिला के मायके पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर उनके घर पर हमला बोल दिया। प्रधान ने बचाव में गोली चलाई थी। इसकी सूचना प्रधान ने पुलिस को भी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस जब दोनों पक्षों को थाने ला रही थी तो आरोप है कि महिला पक्ष के लोगों ने प्रधान पक्ष के साथ रास्ते में भी मारपीट करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अरविंद पाठक का कहना है कि महिला की किस तरह मौत हुई है, इसकी जानकारी नहीं हुई है। मौत बुलंदशहर जिले में हुई है। ठसराना गांव में प्रधान पक्ष और महिला पक्ष में विवाद हुआ था। दोनों की शिकायत पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed