{"_id":"64d68144a17059f2220b8d24","slug":"woman-pregnant-even-after-sterilization-in-health-centerwoman-pregnant-even-after-sterilization-in-health-center-grnoida-news-c-23-1-noi1091-14879-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के ध्यानार्थ::: स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी के बाद भी महिला गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के ध्यानार्थ::: स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी के बाद भी महिला गर्भवती
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी के बाद भी महिला गर्भवती
- 8 माह पहले हुई थी नसबंदी, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। बुलंदशहर निवासी एक महिला नसबंदी कराने के बाद भी गर्भवती हो गई। मामले में पीड़ित का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर उसको धमकी देकर भगा दिया जाता है। जिस पर पीड़िता ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
बुलंदशहर जिले के शिवाली गांव निवासी महिला गीता ने पुलिस को बताया है कि वह 6 वर्षों से अपने पति और 4 बच्चों के साथ दनकौर के गांव गिरधरपुर में रह रही है। पति-पत्नी मजदूरी करते हैं। 4 बच्चों का पेट पालना भारी पड़ रहा है। इस पर वह 14 फरवरी 2023 को दनकौर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी कराने पहुंची। नसबंदी कराने के बाद उसे प्रमाणपत्र भी दिया गया। अब वह करीब 5 माह की गर्भवती है। पुलिस का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों के संज्ञान में इस मामले को लाया जायेगा। वहीं स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. नारायण किशोर का कहना है कि नसबंदी के बावजूद महिला के गर्भवती हो जाने का मामला सामने आया है। महिला के दस्तावेजों को उच्च अधिकारी के पास भेजा जाएगा। महिला को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।