फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman murdered with scissors

कैंची से वारकर महिला की हत्या

Mon, 22 Nov 2021 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered with scissors
नई दिल्ली। ओखला औद्योगिक थाना इलाके में कैंची से वार कर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी महिला को सरेराह रास्ते से खींचकर रेलवे गोदाम में ले गया और वहां कैंची से 8 से 10 वार कर गला काट दिया। आरोपी महिला का दोस्त था। उसे संदेह था कि महिला के किसी और से संबंध हो गए हैं। ओखला थाना पुलिस ने आरोपी चांद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार तेहखंड निवासी महिला झरना देवी (37) फरीदाबाद में स्थित एक्सपर्ट फैक्टरी में सिलाई का काम करती थी। चांद भी वहीं काम करता था। साथ काम करने के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों शादीशुदा हैं। कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन हो गई थी। महिला चांद से शादी करना चाहती थी। वहीं चांद को लगता था कि उसके किसी और से संबंध हो गए हैं। इस बात पर दिवाली के दिन दोनों के बीच में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम को झरना करीब पौने पांच बजे फैक्टरी से निकली थी। ओखला में रेलवे लाइन होकर घर की तरफ आ रही थी। तभी चांद उसे टाटा स्टील के पीछे रेलवे गोदाम में खींचकर ले गया। यहां पर झरना के बैग से कैंची निकालकर उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। उसने कैंची से 8 से 10 वार कर गर्दन आधी से ज्यादा काट दी। आरोपी झरना को लहुलूहान अवस्था में मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को जब झरना घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश करना शुरू किया। उसका मोबाइल भी बंद था। परिजनों ने रविवार सुबह ओखला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर झरना का शव देखकर किसी ने रविवार सुबह करीब 9:30 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित परिवार ने झरना की पहचान कर ली। परिजनों ने बताया कि झरना की चांद से दोस्ती थी। ओखला थानाध्यक्ष की टीम ने जांच शुरू की और आरोपी चांद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिल्ली से भागने की फिराक में था। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कैंची को बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed