फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman kidnapped two minors and got brother-in-law married, all three arrested

औरेया के ध्यानार्थ : महिला ने दो नाबालिगों को अगवा कर देवर-भाई की कराई शादी, तीनों गिरफ्तार

Sat, 29 Apr 2023 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman kidnapped two minors and got brother-in-law married, all three arrested
औरेया के ध्यानार्थ :
विज्ञापन

महिला ने दो नाबालिग को अगवा कर देवर-भाई की कराई शादी, तीनों गिरफ्तार
- पुलिस ने 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद किशोरियों को ढूंढ निकाला


- पीड़िताओं के बयान के आधार पर पुलिस ने केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर की कार्रवाई



माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा ग्रेनो वेस्ट से 13 अप्रैल को गायब हुई दो नाबालिग सहेलियों को पुलिस ने मुक्त कराकर औरेया निवासी वंदना और उसके देवर सुदीप व फुफेरे भाई जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। महिला ने दोनों किशोरियों को गांव ले जाकर देवर और फुफेरे भाई से शादी करा दी थी। किशोरियों के बयान के आधार पर पुलिस ने अपहरण के केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। दोनों किशोरियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।



बिसरख कोतवाली क्षेत्र निवासी शख्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी (14) और सहेली (13) 13 अप्रैल की सुबह 11 बजे घर से निकली थीं। दोनों घर नहीं लौटी। एक परिचित ने उन्हें जानकारी दी कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने दोनों सहेलियों को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गई है। महिला ने अपने घर ले जाकर दोनों किशोरियों को कपड़े बदलवाए थे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों किशोरियों के कुछ देर बाद जाती हुई महिला जाती दिखी है। महिला के घर पर इसके बाद से ही ताला लगा था। इससे परिजन को अनहोनी की आशंका होने लगी।
विज्ञापन

बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि इस मामले में अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज कराए। इसमें पता चला कि महिला ने अपने देवर व फुफेरे भाई की दोनों लड़कियों से घर में ही शादी की औपचारिकता पूरी करा संबंध बनवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed