फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman has been making rounds of labor department for two years

Noida News: दो साल से महिला काट रही श्रम विभाग के चक्कर

Sun, 16 Nov 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman has been making rounds of labor department for two years
एक महिला श्रम विभाग कार्यालय के दो साल से चक्कर लगा रही है। अब महिला ने सीएम पोर्टल पर संबंधित विभाग और स्थानीय कार्यालय के स्टाफ की शिकायत की है। महिला का कहना है कि लेबर इंस्पेक्टर से वह शिकायत कर चुकी हैं लेकिन अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन




सीएम पोर्टल में शिकायत कर सरोज आर्य निवासी मथुरा विहार ने बताया कि उन्होंने काफी साल पूर्व एचआरडीए से अपने घर की ऊपर मंजिल पर नवनिर्माण का एक नक्शा पास कराया था लेकिन किसी कारणवश वह नवनिर्माण नहीं करा पाई थी। उन्होंने लेबरसेस का करीब 24,651 रुपये भी जमा करा दिया था।
विज्ञापन


आरोप है कि तब से लेकर आज तक श्रम विभाग से लेबर सेस की रकम जारी नहीं हो रही है। वह काफी बार श्रम प्रवर्तन अधिकारी से भी मिल चुकी है। करीब दो साल से वह संबंधित विभाग के चक्कर काट-काटकर थक गई है। आरोप है कि वहां पर बिना सुविधा शुल्क दिए हुए कोई काम नहीं होता है। लेबर इंस्पेक्टर अनिल कुमार पुरोहित का कहना है कि मामला काफी पुराना है। किन वजहों से लेबरसेस जारी नहीं हो पाया, इसकी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed