{"_id":"618ff62fdc09417923675e8d","slug":"woman-dies-after-fever-fear-of-dengue-noida-news-noi615642288","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार के बाद महिला की मौत, डेंगू की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार के बाद महिला की मौत, डेंगू की आशंका
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को बुखार से पीड़ित महिला की अस्पताल लाने से पहले रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों ने डेंगू की वजह से मौत की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले परिजनों के द्वारा एनएस1 एंटीजन टेस्ट कराया गया था जोकि पॉजिटिव आया था।
वहीं डॉक्टर के अनुसार शनिवार की सुबह खून की उल्टी करने के चलते उपचार के बीके अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर आ रहे थे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
अनखीर निवासी साबिर अली ने बताया कि पत्नी झुलेखा पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। घर के पास से ही उपचार कराया जा रहा था लेकिन शनिवार को खून की उल्टी करने की वजह से तबीयत खराब होने लगी। जिसकी वजह से उपचार के लिए बीके अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर जा रहे थे। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. मनीष दलाल ने बताया कि महिला की हालत बहुत ज्यादा नाजुक थी। जब उसको अस्पताल में लाया गया तब उसकी सांस नहीं चल रही थी। महिला के परिजनों को कहना है कि सुबह से खून की उल्टी कर रही थी। डॉ. मनीष का कहना है कि लक्षण से ऐसा लगता है कि महिला डेंगू की मरीज हो सकती है।
विज्ञापन
डेंगू के दो नए मरीज मिले, संख्या 272 पहुंची
फरीदाबाद (संवाद)। जिले में डेंगू का कहर कम होता हुआ नजर आ रहा है। डेंगू और वायरल बुखार की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के दो नए मामलों की पुष्टि की है, जिसके बाद जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 272 हो गई है। वहीं जिले में इस साल मलेरिया को लेकर स्थिति नियंत्रण में है। इस साल मलेरिया के 9 मरीज मिले हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में एंटीलर्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। शनिवार को भी 70 लोगों को लार्वा मिलने के चलते नोटिस दिए गए हैं। अभी तक करीब छह हजार लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। वहीं, बीके अस्पताल में ओपीडी में शनिवार को मरीजों की भीड़ लगी रही। मरीजों को खून जांच कराने में भी परेशानी उठानी पड़ी।