फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   woman committed suicide in Greater Noida wife talked to husband through video calling on mobile

सुसाइड से पहले की पति को वीडियो कॉल: अब मैं दुनिया से जा रही हूं... बच्चों का ख्याल रखना और फिर फंदे पर झूल गई

Thu, 09 Feb 2023 10:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 09 Feb 2023 10:25 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के जीटा-1 स्थित एस प्लेटिनम सोसायटी में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने सुसाइड से पहले पति को वीडियो कॉल की और कहा कि दुनिया से जा रही हूं, बच्चों का खयाल रखना। पति ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन उसने एक न सुनी।

विज्ञापन
woman committed suicide in Greater Noida wife talked to husband through video calling on mobile
महिला ने की आत्महत्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के जीटा-1 स्थित एस प्लेटिनम सोसाइटी निवासी महिला ने कानपुर में इंजीनियर पति को वीडियो कॉल कर कहा कि दुनिया से जा रही हूं, बच्चों का खयाल रखना। घबराकर पति ने सोसाइटी के मेटेनेंस विभाग को कॉल किया। मदद नहीं मिलने पर अन्य जानकारों और सूरजपुर पुलिस को कॉल की। 
विज्ञापन


पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़ा। फ्लैट में महिला ने फंदे से लटकी मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पति ने बताया कि वह पतले होने की दवा खा रही थी और डिप्रेशन की शिकार थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सिविल इंजीनियर अंश कुमार पत्नी रिया (30) और दो बच्चों के साथ जीटा-1 स्थित ऐस प्लेटिनम सोसाइटी में रहते हैं। मूलरूप से बिहार निवासी अंश कानपुर की कंपनी में सिविल इंजीनियर है। घटना के वक्त अंश कुमार कानपुर में थे। सोमवार दोपहर पत्नी रिया ने वीडियो कॉलिंग कर कहा कि अपने बच्चों का ख्याल रखना, वह दुनिया छोड़कर जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंश ने उन्हें बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन काट दिया। फोन काटने पर अंश घबरा गए और वापस कई बार कॉल की लेकिन फोन पर बात नहीं की। उन्होंने सोसाइटी की सिक्योरिटी को कॉल की लेकिन कॉल नहीं उठा। इसके बाद सोसाइटी में किराना स्टोर व्यापारी को कॉल कर घटना की जानकारी दी। 

सोसाइटी के कुछ लोग इकट्ठा होकर पहुंचे तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था और घंटी बजाने पर भी कोई बाहर नहीं निकला। सोसाइटी निवासियों ने 112 नंबर कॉल की तो पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़कर प्रवेश किया। फ्लैट के अंदर रिया पंखे में दुपट्टे के फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने आनन-फानन महिला को लोगों की मदद से अस्पताल में लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पुलिस की पूछताछ में अंश ने बताया कि परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। वह सोच भी नहीं सकते थे कि उनकी पत्नी आत्महत्या कर लेगी। अंश ने बताया कि रिया कुछ दिनों से अवसाद में थी और पतले होने की दवा खा रही थी। पुलिस सभी बिंदुओं को देखते हुए जांच कर रही है। घटना की शिकायत अभी तक पुलिस में नहीं की गई है।

 

बॉडी शेमिंग डिसऑर्डर से गहरे अवसाद में पहुंच जाते हैं लोग
मनोवैज्ञानिक डॉ. आनंद प्रताप सिंह कहते हैं कि बहुत से लोग मोटे या पतले होने पर अवसाद में आ जाते हैं। मनोवैज्ञानिक भाषा में इसे बॉडी शेमिंग डिसऑर्डर कहा जाता है। इस डिसऑर्डर में व्यक्ति को अपराध बोध और शर्म महसूस होती है। बीमारी में व्यक्ति बुरी तरह से अवसाद का शिकार हो जाता है। वह बार-बार तुलना करता है कि अन्य लोगों से वह बहुत खराब दिखता है। 
 

वह सोचता है कि शारीरिक बनावट समाज में स्वीकार्य नहीं है। उसे उचित स्थान नहीं मिलता। ऐसी भावना से ग्रसित होने के बाद धीरे-धीरे अवसाद में चला जाता है। सही समय पर बॉडी शेमिंग के लिए मनोवैज्ञानिक या मनोचिकित्सकीय मदद न मिलने पर व्यक्ति आत्महत्या जैसा कदम भी उठा लेता है। ग्रेनो में इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed