फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman commits suicide by hanging, family members uproar

Noida News: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का हंगामा

Thu, 27 Jul 2023 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging, family members uproar
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन

- दरोगा पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोपी, पति-पत्नी पर दर्ज था मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कस्बा निवासी महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों का आरोप है कि एक केस के मामले में दरोगा महिला को प्रताड़ित कर रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने जान दे दी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव दनकौर लाया गया तो परिजनों ने कोतवाली के सामने शव रखकर करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा किया। परिजन आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने परिवार को समझा-बुझाकर शांत किया।


कस्बे के झाझर रोड निवासी विपिन के मुताबिक पांच दिन पहले उनकी बहन ने उन पर और पत्नी मोनी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कराया था। जिसकी जांच कोतवाली में तैनात दरोगा कर रहा है। आरोप है कि दरोगा ने जांच की एवज में पत्नी से पांच लाख रुपये की मांग की थी। पत्नी ने करीब दो लाख रुपये दरोगा को दे दिए थे। आरोप है कि उसके बाद भी आरोपी पैसे की मांग कर रहा था। दरोगा के प्रताड़ित करने पर मंगलवर शाम मोनी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मोनी ने आभूषण गिरवी रखकर दरोगा को दो लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन

महिला के ससुराल और मायके वालों ने बुधवार की शाम शव को कोतवाली के गेट पर रखकर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार और एसीपी पवन गौतम ने उनको जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद गुस्साए लोग वहां से हट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed