फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman cheated of 27.62 lakhs in the name of buying sofa on OLX

Noida News: ओएलएक्स पर सोफा खरीदने के नाम पर महिला से 27.62 लाख की ठगी

Thu, 07 Sep 2023 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of 27.62 lakhs in the name of buying sofa on OLX
ओएलएक्स पर सोफा खरीदने के नाम पर महिला से 27.62 लाख की ठगी
विज्ञापन


- यूपीआई के माध्यम से की गई जालसाजी, पुलिस कर रही जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। ओएलएक्स पर सोफा खरीदने के नाम पर साइबर जालसाजों ने महिला से 27.62 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने यूपीआई के माध्यम से ठगी को अंजाम दिया। सेक्टर-50 निवासी अंशु शर्मा बनर्जी की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में अंशु ने कहा है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ओएलएक्स पर सेकेंड हैंड सोफा बेचने का विज्ञापन दिया था। विज्ञापन को देखकर राजेश ने सोफा खरीदने के लिए फोन किया। फोन पर उसने सेकेंड हैंड सोफा की खरीद बिक्री का काम करने की जानकारी दी। उसने कहा कि वह रकम पेटीएम से भुगतान करेगा। इसके लिए उन्होंने अंशु से पेटीएम अकाउंट पर एक रुपये भेजने को कहा। बातचीत के दौरान अंशु को झांसे में ले लिया और कभी पैसे दो गुना भेजने तो कभी कुछ अतिरिक्त पैसे भेजने की बात कहने लगा। इसके बाद धीरे-धीरे उसने अंशु के खाते से 27.62 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। अंशु ने जब आरोपी से पैसे निकलने की बात कही तो राजेश ने मशीन में दिक्कत होने का हवाला देते हुए पैसे वापस आने का दावा किया। इसके बाद से जालसाज ने संपर्क तोड़ दिया। साइबर क्राइम थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed