फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman arrested for killing lover by giving money to shooters

शूटरों को पैसे देकर प्रेमी की हत्या करने निकली महिला गिरफ्तार

Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested for killing lover by giving money to shooters
प्रेमी की हत्या करने के लिए निकली आरोपी महिला। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। एक महिला ने प्रेमी की हत्या करने के लिए साजिश रचकर दो शूटरों को चार लाख रुपये की सुपारी दे दी, लेकिन वारदात अंजाम देने से पहले ही मंगलवार को बीटा-टू कोतवाली पुलिस ने महिला को यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस शूटरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रेटर नोएडा अमित कुमार ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद निवासी प्रमिला चौहान को गिरफ्तार कर पूछताछ में पता चला कि वह प्रेमी की हत्या करने के लिए निकली थी और यमुना एक्सप्रेसवे पर शूटरों का इंतजार कर रही थी। शूटरों के साथ उसे जौनपुर जाना था। प्रमिला के बेटे को ट्यूशन पढ़ाने के लिए अंकुर घर पर आता था। इस दौरान उसके अंकुर से प्रेम संबंध हो गए। दोनों में 10 वर्षों से संबंध थे। इस बीच अंकुर जौनपुर, वाराणसी चला गया और वहां जाकर शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर महिला आगबबूला हो गई।
विज्ञापन

नाराज प्रमिला ने अंकुर की हत्या की साजिश रच डाली। उसने हत्या के लिए ग्रेटर नोएडा निवासी दो बदमाशों को चार लाख रुपये की सुपारी दी। मंगलवार को प्रमिला यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर तमंचे के साथ बदमाशों का इंतजार कर रही थी, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर साजिश का खुलासा कर दिया। शूटरों की पहचान कौशिंद्र व भोला के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रमिला से तमंचा, प्रेमी का फोटो, दो मोबाइल व पहचान पत्र बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed