{"_id":"5f11fafd8ebc3e63b42d8b64","slug":"woman-and-neighbor-die-after-consuming-poison-grnoida-news-noi5240404190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से महिला और पड़ोसी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खाने से महिला और पड़ोसी युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहर खाने से महिला और पड़ोसी युवक की मौत
जारचा। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को महिला व उसके पड़ोसी ने घरवालों के डर से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों के बीच अवैध संबंध की बात सामने आई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पति की गैरहाजिरी में पड़ोसी युवक महिला के घर पर ही रहता था। शुक्रवार को पति अचानक घर पहुंच गया और उसने दोनों को एक साथ देख लिया। महिला के पति को देख पड़ोसी फरार हो गया। पति ने पड़ोसी से अवैध संबंध रखने का विरोध किया तो महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की सूचना मिलते ही पड़ोसी युवक ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे भी गाजियाबाद के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां युवक ने भी दम तोड़ दिया। एसओ जारचा अनिल कुमार राजूपत ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।