फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman and child burnt to death, one injured

महिला और बच्चे की जलकर मौत, एक घायल

Thu, 10 Dec 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Woman and child burnt to death, one injured
पिनगवां/नगीना। नगीना खंड के गांव जाटका शिशवाना में एक महिला और एक बच्चे की जलकर मौत हो गई जबकि एक बच्चा घायल है। घायल बच्चे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज मांगने, मारपीट करने और दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए पंचायत चल रही है।
विज्ञापन

राजस्थान के गांव तेहैटड़ा खुर्द निवासी रहमान ने बताया कि उसने अपनी बेटी जमशीदा का नगीना थाने के गांव जाटका शिशवना में साबिर के साथ की थी। जमशीदा के चार बच्चे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पति, जेठ, ससुर आदि कम दहेज देने को लेकर उसके साथ अक्सर मारपीट करते रहते थे। काफी समय पहले जमशीदा को सभी ने मिलकर मारपीट कर भगा दिया था। करीब एक महीने पहले गांव सिदरावट के सरपंच जान मोहम्मद और गांव सिसौना के लोगों के आग्रह पर हुई पंचायत के जरिये इस शर्त बेटी जमशीदा को ससुराल भेजा था कि उसके साथ मारपीट नहीं की जाएगी और आगे से कोई दहेज नहीं मांगा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जमशीदा और बच्चों को घर में बंद कर उसकी ससुराल वालों ने जला दिया। जिसमें दो साल के सहरून व 27 वर्षीय जमशीदा की मौत हो गई जबकि चार साल का अहसान गंभीर रूप से जल गया। फिलहाल आरोपी पक्ष फैसले की बात कर रहे हैं। इस बारे में फिलहाल दोनों पक्षों में समझौता की बात चल रही है। नगीना थाना प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि शिकायत मिल गई है, महिला के पिता के ब्यान पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed