Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman accused of molesting man while waiting for husband

Noida News: पति का इंतजार कर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 05 Nov 2025 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of molesting man while waiting for husband
यमुना सिटी। दयानतपुर गांव के भट्टे के पास खड़ी महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। रबूपुरा निवासी युवक ने बताया कि वह मंगलवार रात पत्नी के साथ बाइक से जेवर के एक गांव में जा रहा था। दयानतपुर गांव के भट्टे के पास पहुंचने पर बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। पत्नी को रास्ते में छोड़कर पति पेट्रोल लेने गया ही था कि दयानतपुर का रहने वाला दीपक मौके पर पहुंच गया। पत्नी के साथ छेड़छाड़ को अंजाम दिया। पति के वापस आने पर पत्नी ने आपबीती सुनाई। दीपक की तलाश करते हुए जब पति जंगल में पहुंचा तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed