फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   withdrwal from account

पेमेंट के लिए भेजा लिंक, खाते से निकले 98 हजार-

Wed, 29 May 2019 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
withdrwal from account
पेमेंट के लिए भेजा लिंक, खाते से निकले 98 हजार
विज्ञापन

नोएडा। ओएलएक्स पर फर्नीचर बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 98 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। ठग ने पेटीएम से पैसे देने की कही और लिंक भेजकर 98 हजार रुपये गायब कर दिए। पीड़ित ने सेक्टर-58 कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है। मूलरूप से कश्मीर निवासी एस के राऊ सेक्टर-55 में रहते हैं। वह गुजरात की एक कंपनी में नौकरी करते थे। घर के पुराने फर्नीचर बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। इसकी कीमत 48 हजार रुपये थी। सोमवार शाम को एक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा उसे फर्नीचर खरीदना है मगर आधी रकम पेटीएम से डालना चाहता है। पीड़ित ने मंगलवार सुबह नंबर देने की बात कही। अगले दिन पीड़ित ने अपने बेटे का पेटीएम नंबर आरोपी को दे दिया। मंगलवार सुबह ठग ने एक लिंक शेयर किया। लिंक में लिखा था कि इसे ओपन करते ही 14 हजार रुपये आ जाएंगे। जब बेटे ने लिंक ओपन किया तो यूपीआई पिन पूछा गया। पिन डालकर ओपन किया तो खाते में रुपये नहीं होने का मेसेज दिखा। इसी दौरान एक बार पिन डालने का मेसेज आया। नंबर डालते ही पीड़ित के खाते से कई बार में 98 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने तुरंत खाता ब्लॉक कराया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed