{"_id":"6504bc25f9fe55a400059f55","slug":"withdraw-18-lakhs-from-grandfathers-account-and-spend-it-with-friends-grnoida-news-c-23-1-noi1091-17269-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दादा के खाते से 18 लाख निकालकर दोस्ताें संग उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दादा के खाते से 18 लाख निकालकर दोस्ताें संग उड़ाए
विज्ञापन
दादा के खाते से 18 लाख निकालकर दोस्ताें संग उड़ाए
- मामले को लेकर पंचायत में हुई मारपीट, वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। क्षेत्र के नगला कंचन (करौली बांगर) गांव में दसवीं कक्षा के नाबालिग छात्र ने तीन दोस्तों की मदद से दादा के खाते से 18 लाख रुपये निकालकर शौक-मौज में उड़ा दिए। आरोपियों ने एक-एक लाख रुपये की कीमत के मोबाइल भी खरीद लिए। जानकारी होने पर नाबालिग के परिवार ने पंचायत बुलाई। इसमें दोनों पक्षों में मारपीट हुई। का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बुजुर्ग ने कुछ दिन पूर्व अपनी पौत्री की शादी के लिए करीब 40 लाख रुपए की जमीन बेची थी। जमीन के रुपये उनके बैंक खाते में मौजूद थे। इसमें से बुजुर्ग के पोते ने गांव के ही तीन युवकों के साथ मिलकर अगस्त माह में अलग-अलग तरीके से करीब 18 लाख रुपए निकाल लिए गए। जानकारी होने पर परिजनों ने नाबालिग से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी। इसके बाद शुक्रवार को मामले को लेकर पंचायत हुई। यहां तीनोें आरोपी युवकों के परिजन भी पहुंचे। रुपये लौटाने को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शिकायत नहीं मिली। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।