फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Winners of the Mera Sector Sabse Best competition will be honored today.

Noida News: मेरा सेक्टर सबसे बेहतर प्रतियोगिता के विजेता आज होंगे सम्मानित

Fri, 13 Mar 2026 10:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Winners of the Mera Sector Sabse Best competition will be honored today.
- सेक्टर-6 के एनईए सभागार में सुबह 10 बजे से आयोजन, विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ अन्य प्रतिभागी सेक्टरों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अमर उजाला की ओर से आयोजित मेरा सेक्टर सबसे बेहतर प्रतियोगिता के विजेताओं को शनिवार को सम्मानित किया जाएगा। सेक्टर-6 स्थित नोएडा आंत्रप्रिन्योर्स एसोसिएशन (एनईए) के सभागार में सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाले समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर और नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी भी शिरकत करेंगी।

प्रतियोगिता में नोएडा और ग्रेटर नोेएडा के 80 से अधिक सेक्टर शामिल हुए थे। इनमें से प्रजेंटेशन के लिए 43 सेक्टरों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया था। जिसमें नोएडा के 28 सेक्टर और ग्रेटर नोएडा के 15 सेक्टर शामिल थे। इन सभी सेक्टर के प्रतिनिधियों की ओर से अमर उजाला कार्यालय में प्रजेंटेशन दी गई थी। प्रतियोगिता में सेक्टरों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। पहली श्रेणी में 600 से कम घर वाले सेक्टर, दूसरी श्रेणी में 600 से 1200 घर वाले सेक्टर और तीसरी श्रेणी में 1200 से अधिक घर वाले सेक्टरों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सभी सेक्टरों की आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने प्रजेंटेशन के दौरान अपने-अपने यहां की खूबियों को जजों के पैनल के सामने प्रस्तुत किया। पैनल में नोएडा प्राधिकरण के रिटायर्ड डीजीएम एससी मिश्रा, नोएडा प्राधिकरण के रिटायर्ड चीफ टाउन प्लानर एससी गौड़ ने पांच मानकों के आधार पर सेक्टरों के दावों को परखा। इस दौरान सभी सेक्टर प्रतिनिधियों ने एक दूसरे से अपने अनुभव साझा किए। साथ ही आयोजित प्रतियोगिता की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed