{"_id":"69173e331fec2c71ef0aaaf4","slug":"winners-of-the-annual-sports-competition-were-honored-na-news-c-55-1-sdrn1025-103481-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
मसूरी केंद्रीय विद्यालय के खेलकुदके विजेताओं को प्रधानाचार्य ने किया पुरुस्कृत --स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी। केंद्रीय विद्यालय लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में वार्षिक खेल दिवस एवं बाल दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अंशुम शर्मा कलसी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। साथ ही उन्होंने बाल दिवस का महत्व और बच्चों के प्रति नेहरू के प्रेम के बारे में विस्तार से बताया।
इस मौके पर बच्चों ने स्वागत गीत भी गाया। साथ ही सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों ने खेल भावना, निष्पक्षता और अनुशासन का पालन करने की सामूहिक शपथ ली। इस दौरान विद्यालय के सभी सदनों ने शानदार ड्रेस के साथ मार्च पास्ट किया। वार्षिक खेल दिवस के मौके पर प्राथमिक विभाग में बर्स्ट द बैलून आसमी प्रथम, अंशिका द्वितीय, 100 मीटर रेस जूनियर बॉयज में आर्यन प्रथम, अक्षत द्वितीय, ऋतिक तृतीय, 100 मीटर रेस जूनियर गर्ल्स में प्रिया प्रथम, पीहू द्वितीय, सोनिया तृतीय, सीनियर बॉयज 100 मीटर रेस ऋषभ प्रथम, रोहन द्वितीय, अंशुमान तृतीय, 100 मीटर रेस सीनियर गर्ल्स में हर्षिता प्रथम, सुहाना द्वितीय, दक्षिता तृतीय, 200 मीटर रिले जूनियर, शिवाजी सदन प्रथम, अशोक सदन द्वितीय, टैगोर सदन तृतीय रहा।
200 मीटर सीनियर गर्ल्स में अशोक सदन प्रथम, टैगोर सदन द्वितीय, शिवाजी सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्राचार्य ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।