फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Will serve people of region says BJP candidate

जनादेश स्वीकार, फिर करेंगे लोगों की सेवा : जाकिर हुसैन

Fri, 25 Oct 2019 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Will serve people of region says BJP candidate
नूंह। नूंह से भाजपा प्रत्याशी रहे जाकिर हुसैन ने बृहस्पतिवार को आए विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान हार स्वीकारते हुए उन्होंने जनादेश का सम्मान करने की कार्यकर्ताओं से अपील की। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें हार मिली है लेकिन वे जिले के लोगों की भलाई के लिए कार्य करते रहेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, जिला भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व धन्यवाद देते उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सभी लोगों ने खूब मेहनत, लगन के साथ दिन-रात काम किया। किसी भी कार्यकर्ता को मायूस होने की जरूरत नहीं है। हार-जीत इंसान की जिंदगी में एक सिक्के के दो पहलू हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ता मायूस ना होकर अगले चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमसे जो भी कमी हुई हैं उन्हें दूर करने की कोशिश करेंगे। वह पूर्व की तरह कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बन रही है और प्रदेश के लोकप्रिय, ईमानदार मुख्यमंत्री एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनकर हरियाणा के लोगों सेवा करेंगे तथा फिर से ईमानदार सरकार बनेगी। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो ऱ् कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद जाकिर हुसैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed