{"_id":"6887b8b3248f21d4b50e1607","slug":"will-seek-answers-from-bjp-noida-news-c-1-1-gbd1003-3222505-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के मुद्दे पर विधानसभा में भाजपा से जवाब मांगेंगे : आतिशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के मुद्दे पर विधानसभा में भाजपा से जवाब मांगेंगे : आतिशी
विज्ञापन
-आरोप, दिल्ली की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल रही भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार को घेरने के लिए कमर कस ली है। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि आप विधायक दल 4 अगस्त से शुरू होने वाले दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र में जनता से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाएगा। भाजपा सरकार को झुग्गियों को तोड़ने, प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस बढ़ोतरी, दिल्ली को जल भराव से मुक्ति दिलाने सहित दूसरे मुद्दों पर चर्चा करेगी।
आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी बार-बार हो रही बिजली कटौती और मोहल्ला क्लीनिकों के बंद होने के मुद्दे को भी उठाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती आम बात हो गई है और स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही हैं। आतिशी ने कहा कि आप इस अन्याय के सामने चुप नहीं रहेगी। सड़क से लेकर विधानसभा तक, दिल्ली के गरीब और हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बनेगी। चाहे झुग्गी विध्वंस हो, स्कूलों की महंगी फीस हो, या सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं का ढहना, हम उन लोगों के साथ खड़े होंगे जिन्हें भाजपा सरकार चुप करा रही है। हमारी लड़ाई सिर्फ़ विधानसभा में जवाबदेही के लिए नहीं, बल्कि हर उस दिल्लीवासी की ओर से न्याय के लिए है जो खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। आतिशी ने आगामी मानसून सत्र में प्रश्नकाल नहीं होने पर गंभीर चिंता जताई और उन्होंने इसे भाजपा का अपनी नाकामियों से बचने का जानबूझकर उठाया गया कदम बताया।